अब नए सिरे से होगा कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन,कार्यकारिणी भंग करने को लेकर हाईकमान ने जारी किए आदेश 

हिमाचल में कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। ब्लॉक से राज्यस्तर तक सभी पदाधिकारियों को हटा दिया गया है। अब नए सिरे से कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन होगा। कांग्रेस कार्यकारिणी भंग करने को लेकर हाईकमान ने आदेश जारी

Nov 7, 2024 - 10:17
Nov 7, 2024 - 10:18
 0  76
अब नए सिरे से होगा कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन,कार्यकारिणी भंग करने को लेकर हाईकमान ने जारी किए आदेश 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    07-11-2024

हिमाचल में कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। ब्लॉक से राज्यस्तर तक सभी पदाधिकारियों को हटा दिया गया है। अब नए सिरे से कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन होगा। कांग्रेस कार्यकारिणी भंग करने को लेकर हाईकमान ने आदेश जारी किए हैं। इस बारे में राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जानकारी सार्वजनिक की है। 

कार्यकारिणी को भंग करने का फैसला कांग्रेस संगठन और राज्य सरकार दोनों की सहमति से हुआ है। बीते दिनों मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह की मुलाकात के बाद कार्यकारिणी को भंग करने का फैसला लिया गया था और इसके बारे में हाईकमान को सूचना दे दी गई थी। इस सूचना के आधार पर अब हाइकमान ने कार्यकारिणी को भंग करने का फैसला किया है।


गौर हो कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद संगठन के सक्रिय पदाधिकारियों को सरकार में अहम ओहदे दिए गए हैं, जबकि विधानसभा चुनाव, उपचुनाव और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जमात ऐसी भी है, जो पूरी तरह से निष्क्रिय रही। इन सभी कारणों के बीच हिमाचल में नवनियुक्त सह प्रभारी विदित चौधरी और चेतन चौहान ने हिमाचल में मीटिंग की थी और इस मीटिंग में निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाने और सक्रिय पदाधिकारियों को सरकार में जगह देने की पैरवी की थी। 

फिलहाल, कांग्रेस हाइकमान ने अब ब्लाक से राज्यस्तर तक सभी पदाधिकारियों को हटाने का फैसला कर लिया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बीते दिनों कार्यकारिणी भंग होने के संकेत दिए थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि जो पदाधिकारी निष्क्रिय हैं, उन्हें हटाकर नए चेहरे संगठन में लाए जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow