तपोवन में प्रस्तावित हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दाैरान भाजपा 4 दिसंबर को करेगी धरना प्रदर्शन  

तपोवन में प्रस्तावित हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दाैरान भाजपा 4 दिसंबर को धरना प्रदर्शन करेगी। बुधवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. बिंदल व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने यह जानकारी दी

Nov 19, 2025 - 13:02
Nov 19, 2025 - 13:03
 0  27
तपोवन में प्रस्तावित हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दाैरान भाजपा 4 दिसंबर को करेगी धरना प्रदर्शन  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    19-11-2025

तपोवन में प्रस्तावित हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दाैरान भाजपा 4 दिसंबर को धरना प्रदर्शन करेगी। बुधवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. बिंदल व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने यह जानकारी दी। प्रदर्शन जोरावर स्टेडियम में किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में कांग्रेस की जो दुर्दशा हुई है, वो पूरा देख देख रहा है। कहा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार चुनाव परिणाम के बाद मुर्छित अवस्था में चली गई है। बिंदल ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस 11 दिसंबर को तीन वर्ष पूरा होने पर जश्न मनाने जा रही। 

यह सरकार आज तक की सबसे निकम्मी सरकार है। कांग्रेस सरकार तीन साल बनाम युवा बेरोजगारों की बर्बादी के तीन साल, माफिया राज, तालाबंदी करने, बढ़ते कर्ज व झूठी गारंटियों के तीन साल आदि मुद्दों पर विशाल प्रदर्शन करेगी। इस सरकार को अब सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार का तीन साल का जश्न किसी के गले नहीं उतर रहा है। प्रदेश आपदा के दाैर में हैं, राज्य में आपदा प्रबंधन एक्ट लगा है।  एक्ट की आड़ में पंचायत चुनाव टालने की कोशिश की जा रही है, लेकिन सरकार को जश्न मनाना है। बिहार चुनाव में तो कांग्रेस पार्टी एक बोलेरो गाड़ी में फिट हो गई है। हिमाचल के चुनाव में इन्हें ऑल्टो गाड़ी में फिट किया जाएगा। ऑल्टो गाड़ी मुख्यमंत्री की भी प्रिय गाड़ी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow