भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हिमाचल आगमन के लिए विशेष तैयारियां करेगा जिला शिमला  : केशव चौहान 

भारतीय जनता पार्टी जिला शिमला के अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हिमाचल के सपूत जेपी नड्डा आगामी 13 दिसंबर को शिमला के पीटरहॉल्प्स में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे

Dec 11, 2025 - 12:43
Dec 11, 2025 - 13:12
 0  17
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हिमाचल आगमन के लिए विशेष तैयारियां करेगा जिला शिमला  : केशव चौहान 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -  शिमला    11-12-2025

भारतीय जनता पार्टी जिला शिमला के अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हिमाचल के सपूत जेपी नड्डा आगामी 13 दिसंबर को शिमला के पीटरहॉल्प्स में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। 

बिहार में प्रचंड जीत के बाद जेपी नड्डा पहली बार हिमाचल आ रहे है वहीं कार्यकर्ताओं मै भारी उत्साह है। जेपी नड्डा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ पूरे देश में भाजपा का डंका बजाया है। केशव चौहान ने कहा कि जिला शिमला से कार्यक्रम में भारी से भरी भीड़ जुटेंगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। 

जहां कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार अपने विफल कार्यकाल के 3 वर्ष पूर्ण करके आपदा से प्रभावित मंडी में जश्न मनाएगी वहीं विश्व की नंबर 1 की पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर कार्यकर्ताओं मै जोश भरकर आगामी चुनाव के लिए नींव रहेंगे। कांग्रेस सरकार द्वारा Hrtc मै 2200 करोड़ घाटा एवं 9000 पेंशनरों का 500 करोड़ लंबित है। 

कांग्रेस सरकार ने फिजूलखर्ची को बढ़ाकर Hrtc की बसों को मंडी के लिए रवाना होने के आदेश जारी किए है। जिससे 11 दिसंबर को छात्र,कर्मचारी,मरीज , मजदूर भटकते नज़र आएंगे। जिससे कांग्रेस पार्टी जश्न की जगह वित्तीय संकट और असंवेदनशीलता की मिलाल कायम करेंगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow