प्रदेशभर में डॉक्टरों की हड़ताल के चलते हजारों मरीजों को भारी परेशानियों का करना पड़ रहा सामना : सरबजीत सिंह बॉबी 

प्रदेशभर में डॉक्टरों की हड़ताल के चलते हजारों मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज सहित अन्य सरकारी अस्पतालों में ओपीडी, जांच और उपचार सेवाएं प्रभावित रहीं

Dec 28, 2025 - 13:22
Dec 28, 2025 - 13:28
 0  10
प्रदेशभर में डॉक्टरों की हड़ताल के चलते हजारों मरीजों को भारी परेशानियों का करना पड़ रहा सामना : सरबजीत सिंह बॉबी 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    28-12-2025

प्रदेशभर में डॉक्टरों की हड़ताल के चलते हजारों मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज सहित अन्य सरकारी अस्पतालों में ओपीडी, जांच और उपचार सेवाएं प्रभावित रहीं। 

इस बीच आईजीएमसी में मरीजों के लिए निशुल्क लंगर चलाने वाले समाजसेवी सरबजीत सिंह बॉबी ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर हड़ताल को गैरकानूनी बताते हुए दोनों पक्षों से आपसी समझौते की अपील की है।

सरबजीत सिंह बॉबी ने कहा कि दो व्यक्तियों के बीच हुई एक झड़प ने अब पूरे प्रदेश में हजारों मरीजों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उन्होंने रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन की हड़ताल को कानून के खिलाफ करार देते हुए कहा कि इसका खामियाजा आम जनता, खासकर गंभीर मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। 

आईजीएमसी प्रदेश का सबसे बड़ा रेफरल अस्पताल है, जहां दूर-दराज के पहाड़ी क्षेत्रों से मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। पिछले तीन दिनों से उपचार प्रभावित होने के कारण मरीज और उनके तीमारदार बेहद परेशान हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow