शिमला में बालूगंज थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को किया गिरफ्तार 

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं राजधानी शिमला में बालूगंज थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया

Feb 24, 2026 - 15:29
Feb 24, 2026 - 15:34
 0  20
शिमला में बालूगंज थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को किया गिरफ्तार 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   24-02-2026

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं राजधानी शिमला में बालूगंज थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 14.48 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहला मामला सोमवार देर रात का है। पुलिस के अनुसार बालूगंज थाना क्षेत्र में एचआरटीसी पेट्रोल पंप के पास गश्त के दौरान पुलिस ने अविनाश चौहान उर्फ अंकू को शक के आधार पर रोका और तलाशी ली। 

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.70 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

वहीं दूसरी कार्रवाई भी बालूगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार तडक़े की है। पुलिस टीम को सूचना मिलने पर कोमली बैंक कैथू के पास दबिश दी गई, जहां शुभम ठाकुर, आयुष ठाकुर, विपुल ठाकुर और यश पाल ठाकुर को पकड़ा गया। पुलिस तलाशी में इनके कब्जे से 7.780 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।  

मामले की पुष्टि करते हुए एसएसपी शिमला गौरव सिंह का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशे की खेप कहां से लाई गई और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow