शिमला पुलिस ने एक संगठित अंतरराज्यीय नेटवर्क का किया पर्दाफाश,चिट्टा मामले में मुख्य सप्लायर बिजनौर से गिरफ्तार

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चिट्टा तस्करी के एक संगठित अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया

Apr 12, 2026 - 12:37
Apr 12, 2026 - 12:43
 0  30
शिमला पुलिस ने एक संगठित अंतरराज्यीय नेटवर्क का किया पर्दाफाश,चिट्टा मामले में मुख्य सप्लायर बिजनौर से गिरफ्तार

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    12-04-2026

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चिट्टा तस्करी के एक संगठित अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया है। 

इस कार्रवाई के दौरान न केवल स्थानीय स्तर पर संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर 53.13 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया, बल्कि जांच के माध्यम से बैकवर्ड लिंकेज स्थापित करते हुए गिरोह के मुख्य सप्लायर तक पहुंच बनाकर उसे भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस थाना रोहडू को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गुदड़ू मोहल्ला रोहडू स्थित पिन्कू राम पुत्र कर्म चंद की दुकान में कुछ युवक अवैध चिट्टा की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस दल उक्त स्थान पर पहुंचा और नियमानुसार स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में दुकान की तलाशी ली गई। 

तलाशी के दौरान आरोपी पिन्कू राम निवासी गांव कनेवरा, डाकघर कांसाकोटी, तहसील व थाना रोहड़ू, जिला शिमला, उम्र 36 वर्ष और सुनील पुहारता निवासी गांव व डाकघर शरौंथा, तहसील टिक्कर, थाना रोहडू, जिला शिमला, उम्र 24 वर्ष के कब्जे से 53.13 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।

जांच के दौरान तकनीकी विश्लेषण, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर ), बैंक खातों के परीक्षण और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर यह महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया कि उक्त बरामदगी के पीछे एक संगठित सप्लाई नेटवर्क सक्रिय था। जांच में पाया गया कि आरोपी पिन्कू राम, आरोपी सप्लायर सलमान हैदर निवासी गांव रसूलपुरा सैय्यद, डाकघर राजपुरा नवादा, तहसील नजीबाबाद, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश), उम्र 39 वर्ष के लिए रोहडू क्षेत्र में चिट्टा तस्करी का कार्य कर रहा था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow