भरमौर- पठानकोट हाईवे बत्ती दी हटी के पास देर रात भारी भूस्खलन के कारण यातायात बाधित
चंबा जिले में भरमौर-पठानकोट हाइवे देर रात वाहनों के लिए बहाल हो पाया। हाइवे बहाल होने पर भरमौर और चंबा की ओर से जाम में फंसे वाहन पहले आगे निकलने के चक्कर में धीरे-धीरे आगे बढ़ते नजर आए
यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा 12-04-2026
चंबा जिले में भरमौर-पठानकोट हाइवे देर रात वाहनों के लिए बहाल हो पाया। हाइवे बहाल होने पर भरमौर और चंबा की ओर से जाम में फंसे वाहन पहले आगे निकलने के चक्कर में धीरे-धीरे आगे बढ़ते नजर आए। वहीं, हाइवे की खस्ताहालत के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
भरमौर- पठानकोट हाईवे बत्ती दी हटी के पास शुक्रवार देर रात भारी भी भूस्खलन के कारण यातायात के लिए बाधित पड़ गया। हाईवे पर रफ्तार थमने के कारण भरमौर और चंबा की तरफ वाहनों समेत लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। ऐसे में लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए रावी नदी को पार कर दूसरे छोर पर पहुंच कर आवाजाही की।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची विभागीय में मशीनरी ने हाइवे बहाली का कार्य शुरू कर दिया। देर रात हाइवे बहाल होने के बाद सैकड़ो की संख्या में छोटे बड़े वाहन चालक अपने गंतव्य की ओर रवाना हो पाए।
What's Your Reaction?




