आस्था : श्री चिंतपूर्णी जी के दरबार में एक परिवार ने माता के चरणों में 500 ग्राम चांदी का छत्र किया अर्पित
विश्वविख्यात धार्मिक स्थल माता श्री चिंतपूर्णी जी के दरबार में शनिवार सुबह ऋषिकेश वाले चुग परिवार की तरफ से माता के चरणों में 500 ग्राम चांदी का छत्र चढ़ाया
यंगवार्ता न्यूज़ - चिंतपूर्णी 19-04-2026
विश्वविख्यात धार्मिक स्थल माता श्री चिंतपूर्णी जी के दरबार में शनिवार सुबह ऋषिकेश वाले चुग परिवार की तरफ से माता के चरणों में 500 ग्राम चांदी का छत्र चढ़ाया गया। आधुनिक कारीगरी से तैयार किया गया यह छत्र माता श्री चिंतपूर्णी जी की पावन पिंडी को सुशोभित कर रहा है।
पुजारी नवीन कालिया द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ उन्हें पूजा अर्चना करवाई गई और पूजा करने के बाद उन्हें माता की चुनरी भेंट स्वरूप प्रदान की गई।
चुग परिवार से आए सदस्यों ने बताया कि माता चिंतपूर्णी के दरबार में उन्होंने अपनी मनोकामना के लिए अरदास की थी, जिसके चलते महामाई भगवती ने उनकी अरदास कबूल करते हुए उनकी मनोकामना पूरी की है।
जिसके उपरांत माता चिंतपूर्णी जी का शुकराना करने आए हैं। उन्होंने बताया कि हमारे परिवार पर माता चिंतपूर्णी जी की असीम कृपा है और हम माता चिंतपूर्णी जी के चरणों में यह अरदास करते हैं कि यहां आने वाले प्रत्येक श्रद्धालुओं पर माता अपनी कृपा बरसाए रखें।
What's Your Reaction?




