केंद्र सरकार के नागरिक उड़ान मंत्रालय ने हिमाचल सहित नौ राज्यों और केंद्र शासित राज्यों में ड्रोन उड़ाने पर लगाया बैन 

केंद्र सरकार के नागरिक उड़ान मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश सहित नौ राज्यों और केंद्र शासित राज्यों में ड्रोन उड़ाने की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया

Jun 14, 2025 - 12:51
Jun 14, 2025 - 12:52
 0  30
केंद्र सरकार के नागरिक उड़ान मंत्रालय ने हिमाचल सहित नौ राज्यों और केंद्र शासित राज्यों में ड्रोन उड़ाने पर लगाया बैन 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     14-06-2025

केंद्र सरकार के नागरिक उड़ान मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश सहित नौ राज्यों और केंद्र शासित राज्यों में ड्रोन उड़ाने की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारत-पाक सीमा पार से भारतीय क्षेत्र में अनधिकृत ड्रोन देखे जाने और घुसपैठ की कई घटनाओं की रिपोर्टों के संदर्भ में इन राज्यों में ड्रोन उड़ाने की गतिविधियों पर केंद्रीय नागरिक उड़ान मंत्रालय ने प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। 

केंद्रीय नागरिक उड़ान मंत्रालय के निदेशक प्रकाश शर्मा ने इस बारे में आदेश जारी किए हैं। केंद्रीय नागरिक उड़ान मंत्रालय की ओर से प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव को ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगाने को लेकर पत्र भेजा गया है। केंद्रीय नागरिक उड़ान मंत्रालय की ओर से भेजे गए पत्र के अनुसार भारत-पाक सीमा पार से भारतीय क्षेत्र में अनधिकृत ड्रोन देखे जाने और घुसपैठ की कई घटनाएं सामने आ रही हैं। 

इन घटनाओं ने विशेष रूप से मौजूदा सुरक्षा स्थिति के संदर्भ में ड्रोनों से उत्पन्न खतरे को बढ़ा दिया है। खतरे को देखते हुए केंद्रीय नागरिक उड़ान मंत्रालय ने पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, जम्मू एवं कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली और चंडीगढ़ में सभी नागरिक ड्रोन उड़ान गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow