जल शक्ति विभाग पैरा वर्कर संघ ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा,विधानसभा घेराव का  किया ऐलान  

जल शक्ति विभाग पैरा वर्कर संघ ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघ ने 26 अगस्त को विधानसभा सत्र के दौरान शिमला में विधानसभा घेराव करने का ऐलान किया

Aug 24, 2025 - 16:28
Aug 24, 2025 - 16:30
 0  27
जल शक्ति विभाग पैरा वर्कर संघ ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा,विधानसभा घेराव का  किया ऐलान  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     24-08-2025

जल शक्ति विभाग पैरा वर्कर संघ ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघ ने 26 अगस्त को विधानसभा सत्र के दौरान शिमला में विधानसभा घेराव करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही संघ ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं हुआ तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।

2017 में भर्ती किए गए पैरा वर्कर्स का आरोप है कि बीते सात वर्षों से वे अस्थायी तौर पर सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन सरकार ने अब तक उनके लिए कोई स्पष्ट नीति नहीं बनाई। लंबे समय से संघर्ष के बावजूद उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया है।

संघ के अध्यक्ष महेश शर्मा ने बताया कि सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद न तो वार्ता के लिए बुलाया गया और न ही उनकी समस्याओं का समाधान किया गया। उन्होंने कहा कि पैरा कर्मचारी कठिन परिस्थितियों में, यहाँ तक कि भारी बरसात में भी ड्यूटी कर रहे हैं। 

इस दौरान कई कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान मौत हो चुकी है और कई दुर्घटनाओं का शिकार भी हुए हैं, लेकिन सरकार ने किसी तरह की राहत नहीं दी।
उन्होंने आरोप लगाया कि आर्थिक तंगी के कारण कई साथी आत्महत्या तक कर चुके हैं। 

अब पैरा वर्कर्स 26 अगस्त को विधानसभा के समीप चौड़ा मैदान में हजारों की संख्या में प्रदर्शन करेंगे। यदि सरकार ने उनकी मांगों पर वार्ता नहीं की तो यह आंदोलन आगे चलकर अनिश्चितकालीन हड़ताल में तब्दील हो सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow