हिमईरा पोर्टल पर धड़ाधड़ बिक रहे दिवाली गिफ्ट बॉक्स,देश के विभिन्न राज्यों से अब तक आए 4350 ऑनलाईन ऑर्डर  

हिमईरा पोर्टल पर दिवाली गिफ्ट बॉक्स धड़ाधड़ बिक रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों से अब तक 4350 ऑनलाईन ऑर्डर आए हैं। दिवाली के त्योहार को लेकर देश के विभिन्न राज्यों से हिमईरा पोर्टल पर दिवाली गिफ्ट बॉक्स की डिमांड बढ़ रही

Oct 13, 2025 - 12:30
Oct 13, 2025 - 12:33
 0  49
हिमईरा पोर्टल पर धड़ाधड़ बिक रहे दिवाली गिफ्ट बॉक्स,देश के विभिन्न राज्यों से अब तक आए 4350 ऑनलाईन ऑर्डर  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    13-10-2025

हिमईरा पोर्टल पर दिवाली गिफ्ट बॉक्स धड़ाधड़ बिक रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों से अब तक 4350 ऑनलाईन ऑर्डर आए हैं। दिवाली के त्योहार को लेकर देश के विभिन्न राज्यों से हिमईरा पोर्टल पर दिवाली गिफ्ट बॉक्स की डिमांड बढ़ रही है। अब हिमईरा के हस्तनिर्मित और घर पर बने उत्पाद एमेजॉन पर उपलब्ध हैं। 

हिमईरा के हस्तनिर्मित और घर पर बने उत्पादों पर अब 20 से 40 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जा रही है। हिमईरा के हस्तनिर्मित और घर पर बने उत्पादों को लोग दीवाली पर अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए प्यार और परंपरा से भरपूर खास तोहफा देने के लिए मंगवा रहे हैं। 

हिमईरा का ये खूबसूरत गिफ्ट बॉक्स में हिमाचल की महिलाओं द्वारा खासतौर पर तैयार किए गए उत्पादों में गुलाब जल, साबुन, क्रीम, स्क्रब, चुली और अखरोट का तेल कस्टमाइज किए गए हैं। हिमईरा के हस्तनिर्मित और घर पर बने गिफ्ट बॉक्स में उत्पादों की सुंदर पैकेजिंग की गई है।

इसके अलावा हिमाचल के खास स्वाद चेरी प्रिजर्व, प्लम चटनी और पहाड़ी शहद, प्राकृतिक ब्यूटी उत्पाद कोल्डप्रेस एप्रिकॉट ऑयल, एप्रिकॉट क्रीम, रोजहिप क्रीम और हैंडमेड साबुन खुशबूदार अनुभव-अरोमेटिक गुलाब कैंडल और सॉलिड परफ्यूम, हर्बल चाय के हेल्दी विकल्प ग्रीन टी कॉम्बो, जिसमें मिंट और कांगड़ा ग्रीन टी, कैमोमाइल, लेमनग्रास और रोजहिप कांगड़ा टी शामिल हैं। 

गौर हो कि प्रदेश की ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और पारंपरिक हिमाचली उत्पादों को देशभर में पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई हिमईरा ई-कॉमर्स पोर्टल ने लॉन्च के कुछ ही महीनों में शानदार सफलता हासिल की है। 

यह पोर्टल तीन जनवरी 2025 को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा लॉन्च किया गया था। इसकी शुरुआत से अब तक 23.60 लाख से अधिक की बिक्री दर्ज की जा चुकी है और प्रदेश भर के 60 से अधिक स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सीधा लाभ पहुंचा है।

हिमाचली हस्तनिर्मित और पारंपरिक उत्पादों को देश के विभिन्न हिस्सों में पसंद किया जा रहा है। हिमईरा केवल एक ब्रांड नहीं, यह हिमाचली महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की एक सशक्त पहल है। इस हिमईरा एक ऐसा मंच है जहां हर उत्पाद एक महिला की कहानी को बयां करता है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow