हैरत : मरीजों का इलाज करने वाला एक डॉक्टर खुद नशे की गिरफ्त में ,दो स्थानीय युवक भी चिट्टे की खेप सहित गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश में नाशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मरीजों का इलाज करने वाला एक डॉक्टर खुद नशे की गिरफ्त में फंसा पाया गया
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 06-04-2026
हिमाचल प्रदेश में नाशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मरीजों का इलाज करने वाला एक डॉक्टर खुद नशे की गिरफ्त में फंसा पाया गया है।
पुलिस थाना सदर नाहन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 में कार्रवाई करते हुए दो स्थानीय युवको को चिट्टे की खेप सहित गिरफ्तार किया गया था। इसके बैकवर्ड लिंकेज में हैरान करने वाले राज पर से पर्दा हटा है। पहलू यह है कि इसमें केंद्रीय सामुदायिक केंद्र हरिपुरधार में तैनात डॉक्टर आदित्य शर्मा की संलिप्तता सामने आई है।
जांच में खुलासा हुआ है कि डॉक्टर ने ही नाहन के रहने वाले अभिमन्यु ठाकुर और भानु गर्ग को स्कूटी (HP- 18B- 0444) पर हरियाणा के नारायणगढ़ भेजकर 6.68 ग्राम हेरोइन की खेप मंगवाई थी।
पुलिस को जांच के दौरान 9,180 रुपये के डिजिटल ट्रांजेक्शन और व्हाट्सएप चैट जैसे पुख्ता सबूत भी मिले हैं, जिन्होंने पूरे नेटवर्क की परतें खोल दीं। जानकारी मुताबिक, आरोपी डॉक्टर काफी लंबे अरसे तक सेंट्रल जेल में भी तैनात था।
डॉक्टर आदित्य को तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन भेज दिया गया है। वहीं, आरोपियों के मोबाइल फोन और डिजिटल डेटा को गहन जांच के लिए फॉरेंसिक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
What's Your Reaction?




