बीएससी नर्सिंग में प्रवेश के लिए प्रदेश में पहली बार प्रवेश परीक्षा में परसेंटाइल योग्यता का होगा मापदंड  

बीएससी नर्सिंग में प्रवेश के लिए प्रदेश में पहली बार प्रवेश परीक्षा में परसेंटाइल योग्यता का मापदंड होगा। इस बार प्रतिशतता की जगह परसेंटाइल को अपनाया गया

May 27, 2025 - 16:23
May 27, 2025 - 16:24
 0  54
बीएससी नर्सिंग में प्रवेश के लिए प्रदेश में पहली बार प्रवेश परीक्षा में परसेंटाइल योग्यता का होगा मापदंड  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी   27-05-2025

बीएससी नर्सिंग में प्रवेश के लिए प्रदेश में पहली बार प्रवेश परीक्षा में परसेंटाइल योग्यता का मापदंड होगा। इस बार प्रतिशतता की जगह परसेंटाइल को अपनाया गया है। अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय ने इस संबंध में प्रोस्पेक्टस में भी जानकारी अपडेट कर दी है। 

प्रतिशतता और परसेंटाइल में फर्क होता है। इस बार इंडियन नर्सिंग काउंसिल के निर्देशानुसार प्रवेश परीक्षा के परिणाम में परसेंटाइल ही बीएससी नर्सिंग में दाखिला का आधार होगा। अटल मेडिकल एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी नेरचौक की ओर से शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों की 2,529 सीटों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

इन पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 11 जून (बुधवार) को दो सत्रों (प्रातः और सायं) में आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा के माध्यम से करीब 1600 सीटें बीएससी नर्सिंग की भरी जाएंगी। यह सभी सीटें विश्वविद्यालय से संबद्ध सरकारी एवं निजी संस्थानों में उपलब्ध हैं।

 डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा, परीक्षा नियंत्रक, अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय ने बताया कि इस बार बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा में परसेंटाइल को अपनाया है। न्यूनतम योग्यता भी इंडियन नर्सिंग काउंसिल के निर्देशानुसार तैयार की गई है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow