NEET परीक्षा में डोमिसाइल नियमों में बदलाव से प्रभावित छात्रों के समर्थन में सीएम से मिला अभिभावकों का प्रतिनिधिमंडल  

प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लगभग 70 अभिभावकों और छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  से भेंट कर मेडिकल प्रवेश प्रक्रिया में हाल ही में हुए NEET में डोमिसाइल नियमों में बदलाव को लेकर अपनी चिंता प्रकट की

Jun 27, 2025 - 16:05
Jun 27, 2025 - 16:08
 0  98
NEET परीक्षा में डोमिसाइल नियमों में बदलाव से प्रभावित छात्रों के समर्थन में सीएम से मिला अभिभावकों का प्रतिनिधिमंडल  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    27-06-2025

प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लगभग 70 अभिभावकों और छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  से भेंट कर मेडिकल प्रवेश प्रक्रिया में हाल ही में हुए NEET में डोमिसाइल नियमों में बदलाव को लेकर अपनी चिंता प्रकट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि पूर्व में लागू नियमों को तुरंत प्रभाव से पुनः बहाल किया जाए।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वर्ष 2024 में डोमिसाइल संबंधित मानदंडों में ढील दिए जाने के कारण प्रदेश के बाहर के शहरों जैसे चंडीगढ़, दिल्ली और मोहाली के छात्रों को हिमाचल प्रदेश के कोटे का लाभ मिला। प्राप्त आरटीआई जानकारी के अनुसार, इस बदलाव से लगभग 75 छात्रों को MBBS और 20–25 छात्रों को BDS में प्रवेश मिला, जबकि वे पूर्व नियमों के तहत पात्र नहीं थे।

अभिभावकों ने इस बात पर चिंता जताई कि उच्च और महंगे कोचिंग संस्थानों से तैयारी कर रहे बाहरी छात्रों से प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों से आने वाले और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों का मुकाबला असमान और अन्यायपूर्ण है।

प्रतिनिधिमंडल ने आग्रह किया कि पहले की तरह वही नियम लागू किए जाएं जिसमें हिमाचल प्रदेश की डोमिसाइल होने के साथ-साथ HP बोर्ड से 10वीं और 12वीं की परीक्षा पास करना अनिवार्य हो।

मुख्यमंत्री ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अपने साथ उपस्थित अतिरिक्त मुख्य सचिव आर.डी. नीजम को निर्देश दिए कि वे इस मामले का गहराई से विश्लेषण करें और छात्रों के हित में उचित तथा अनुकूल कार्रवाई सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सरकार छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए जल्द ही इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लेगी।

अभिभावकों में विक्रम ठाकुर,लोकपाल सरकोली,सुरेंद्र चंदेल,निशा चौहान,सोनिया चौहान,सक्रांति चंदेल व छात्रों में भव्या शर्मा,वरुण शर्मा,लावन्या,उज्वल शर्मा,मयूरा सिंह, मन्नत चौहान आदि शामिल रहे। 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />