भाजपा विधायक दल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के ख़िलाफ लाएगा प्रिविलेज मोशन, विधानसभा अध्यक्ष को नोटिस

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले ही दिन परिसर में हंगामा हो गया। भाजपा विधायक दल ने राज्य सरकार के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी की और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को झूठ बोलने वाला मुख्यमंत्री क़रार दिया

Mar 18, 2026 - 12:26
Mar 18, 2026 - 12:27
 0  25
भाजपा विधायक दल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के ख़िलाफ लाएगा प्रिविलेज मोशन, विधानसभा अध्यक्ष को नोटिस

यंगवार्ता न्यूज़ -  शिमला    18-03-2026

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले ही दिन परिसर में हंगामा हो गया। भाजपा विधायक दल ने राज्य सरकार के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी की और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को झूठ बोलने वाला मुख्यमंत्री क़रार दिया।

भाजपा का आरोप है कि मुख्यमंत्री सदन में झूठ बोलकर सभी को गुमराह कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को नियम- 75 के तहत मुख्यमंत्री के ख़िलाफ प्रिविलेज मोशन का नोटिस देगी।

वहीं हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा को अपने गिरेबान में झांकने की नसीहत देते हुए राजनीति करने के आरोप लगाए हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के आरोपों पर हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष और विधायक विनय कुमार ने पलटवार किया है।

विनय कुमार ने कहा कि भारतीय नेता पार्टी सिर्फ़ राजनीति करने में लगी है। मुख्यमंत्री सीमित संसाधनों में प्रदेश चला रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के विधायकों को अपने गिरेबान में झांकने की ज़रूरत है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow