रामपुर में अनियंत्रित होकर में 30 से 35 फीट नीचे खड्ड में जा गिरा ट्रक,हादसे में ट्रक चालक की मौत

शिमला जिला के रामपुर क्षेत्र में एक सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार रात उस समय हुआ जब एक ट्रक सड़क से फिसलकर करीब 30 से 35 फीट नीचे खड्ड में जा गिरा

Mar 18, 2026 - 12:23
 0  2
रामपुर में अनियंत्रित होकर में 30 से 35 फीट नीचे खड्ड में जा गिरा ट्रक,हादसे में ट्रक चालक की मौत
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    18-03-2026

शिमला जिला के रामपुर क्षेत्र में एक सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार रात उस समय हुआ जब एक ट्रक सड़क से फिसलकर करीब 30 से 35 फीट नीचे खड्ड में जा गिरा। जानकारी के मुताबिक हादसे से पहले ट्रक ने दत्तनगर इलाके में खड़ी कई गाड़ियों को भी टक्कर मारी थी। 

पुलिस थाना रामपुर में इस मामले में बीएनएस की धारा 281 और 125 (A) के तहत केस दर्ज किया गया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है।      जानकारी के अनुसार 17 मार्च की रात करीब 9:44 बजे पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना मिली कि भद्राश के पास मछाड़ा खड्ड में एक ट्रक गिर गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। 

मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि ट्रक (HP64A-9760) सड़क से नीचे गहरी खाई में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में पड़ा था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायल चालक को बाहर निकालकर खनेरी अस्पताल पहुंचाया।

जांच के दौरान सामने आया कि हादसे से पहले ट्रक ने दत्तनगर क्षेत्र में खड़ी कुछ गाड़ियों को टक्कर मारी थी, जिससे वहां भी नुकसान हुआ। माना जा रहा है कि यह हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ। घायल चालक की पहचान आयुष के रूप में हुई है, जो शिमला के शोघी क्षेत्र के शिलगांव का निवासी था। 

खनेरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उसे ठियोग अस्पताल ले जाया गया।

ठियोग अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद आयुष को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद शव को अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रख दिया गया है और परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और हादसे के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow