सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ श्रीनयनादेवी में मां वैष्णोदेवी की तर्ज पर चैत्र नवरात्र के दौरान हर शाम होगी कलाकार के नाम
उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ श्रीनयनादेवी में मां वैष्णोदेवी की तर्ज पर चैत्र नवरात्र के दौरान हर शाम एक कलाकार के नाम रहेगी। पहली बार मंदिर न्यास प्रशासन ने यह नया इनिशियटिव लिया है। चैत्र नवरात्र में भजन संध्याओं के आयोजन का पूरा शेड्यूल जारी
यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर 18-03-2026
उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ श्रीनयनादेवी में मां वैष्णोदेवी की तर्ज पर चैत्र नवरात्र के दौरान हर शाम एक कलाकार के नाम रहेगी। पहली बार मंदिर न्यास प्रशासन ने यह नया इनिशियटिव लिया है। चैत्र नवरात्र में भजन संध्याओं के आयोजन का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
हर शाम भजन संध्या के दौरान श्रद्धालुओं का मां नयना के दर शीश नवाने का क्रम यथावत जारी रहेगा लेकिन श्रद्धालु दर्शन करने के बाद मंदिर परिसर में बैठकर मां के भजनों का दीदार कर सकेंगे। भजन संध्या का आयोजन हर शाम 6:30 बजे से लेकर रात दस बजे तक होगा।
मंदिर न्यास के अध्यक्ष और एसडीएम श्रीनयनादेवी धर्मपाल चौधरी ने बताया कि पहली बार मां वैष्णो देवी की तर्ज पर मंदिर न्यास प्रशासन भजन संध्याएं आयोजित कर रहा है जिसके लिए बाकायदा पूरी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।
उन्होंने बताया कि नयनादेवी क्षेत्र को सुनियोजित तरीके से डिवेल्प किया जा रहा है और आने वाले समय में यह एरिया नए स्वरूप में नजर आएगा। प्रथम नवरात्र 19 मार्च को भजन संध्या में मुख्य आकर्षण भजन गायक अभिषेक सोनी होंगे जबकि 20 को हरियाणा से म्यूजिक में पीएचडी आस्था शर्मा मां का गुणगान करेंगी।
21 को पंजाब के गायक जग्गी गिल, 22 को पंजाब की कलाकार सुपिंद्र कौर व 23 को महाकाल ग्रुप मंडी की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। 24 और 26 की संध्याओं के कलाकार फाइनल किए जा रहे हैं जबकि 25 की शाम पंजाब के गायब बंटी शहजादा महामहाई का गुणगान करेंगे।
What's Your Reaction?




