शिमला पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी, चिट्टा तस्करी के मामले में पंजाब के सप्लायर समेत दो गिरफ्तार

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं शिमला पुलिस नशा तस्करी के विरुद्ध मिशन मोड में सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत स्पेशल सेल शिमला की पुलिस टीम गश्त

Apr 7, 2026 - 15:08
Apr 7, 2026 - 15:23
 0  3
शिमला पुलिस की नशे के खिलाफ  कार्रवाई जारी, चिट्टा तस्करी के मामले में पंजाब के सप्लायर समेत दो गिरफ्तार
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    07-04-2026

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं शिमला पुलिस नशा तस्करी के विरुद्ध मिशन मोड में सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत स्पेशल सेल शिमला की पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग पर थी, तभी अनाडेल चौक पर गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल पर हेरोइन/चिट्टा लेकर आ रहा है। 

उक्त सूचना पर त्वरित एवं योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा ठाकुर बाग के पास नाका स्थापित किया गया और संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका गया। बाइक सवार की पहचान गगन दीप सिंह उर्फ दीपू निवासी गुरु नानक कॉटेज, अनाडेल, शिमला, उम्र 33 वर्ष के रूप में हुई। मौके पर स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में मोटरसाइकिल की तलाशी ली गई। 

तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल के साइड पैनल में छुपाकर रखा गया करीब 36 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया। इस संबंध में थाना बालूगंज में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उक्त गिरफ्तारी से नशा तस्करी के नेटवर्क की एक महत्वपूर्ण कड़ी का पर्दाफाश हुआ है। आरोपी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। मामले में जांच जारी हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow