मंडी जिला में कामगारों के आश्रितों को 4.30 करोड़ रुपये का वित्तीय अनुदान किया प्रदान : नरदेव सिंह कंवर

जिला मंडी में गत एक वर्ष के दौरान श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा 1520 कामगारों व श्रमिकों के आश्रितों को 4.30 करोड़ रुपये का वित्तीय अनुदान प्रदान किया गया, जबकि विवाह हेतु 2.57 करोड़ रुपये तथा अन्य योजनाओं के तहत लगभग 2.50 करोड़ रुपये वितरित किए गए

Mar 28, 2025 - 17:26
Mar 28, 2025 - 17:34
 0  47
मंडी जिला में कामगारों के आश्रितों को 4.30 करोड़ रुपये का वित्तीय अनुदान किया प्रदान : नरदेव सिंह कंवर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    28-03-2025

जिला मंडी में गत एक वर्ष के दौरान श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा 1520 कामगारों व श्रमिकों के आश्रितों को 4.30 करोड़ रुपये का वित्तीय अनुदान प्रदान किया गया, जबकि विवाह हेतु 2.57 करोड़ रुपये तथा अन्य योजनाओं के तहत लगभग 2.50 करोड़ रुपये वितरित किए गए। यह जानकारी कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने आज सदर उपमंडल की ग्राम पंचायत पंडोह के अंबेडकर भवन में हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा आयोजित एक दिवसीय जागरूकता शिविर की अध्यक्षता करते हुए दी।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिला मंडी के सदर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 7 हजार श्रमिक पंजीकृत है, जिन्हें कामगार बोर्ड द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में पंजीकृत कामगारों और उन पर आश्रित बच्चों के कल्याण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। 

राज्य सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश के जरूरतमंद लोगों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने पर राज्य सरकार विशेष बल दे रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में पंजीकृत कामगारों और उन पर आश्रित बच्चों के विवाह के लिए 51 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। 

इसके अलावा, लाभार्थियों के बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए भी 8400 रुपये से एक लाख 20 हजार रुपये तक की वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि श्रमिक कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण करवाने के लिए भवन एवं अन्य निर्माण कार्य में कार्यरत श्रमिकों की आयु 18 से 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए तथा उनके लिए पिछले 12 माह में काम किया होना अनिवार्य है।

इस अवसर पर जगदीश रेड्डी, मिंटू ठाकुर, योगेश पटियाल, अनूप चंद, ग्राम पंचायत पंडोह की प्रधान गीता देवी सहित अनेक व्यक्ति उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow