15 करोड़ की सैनेटरी फिटिंग, 5.6 करोड़ के 80 पर्दे से सुसज्जित है केजरीवाल का घर, पीडब्लूडी ने किया खुलासा 

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के 6 फ्लैग स्टाफ रोड बंगला खाली करने के बाद पीडब्लूडी की ओर से इन्वेंट्री लिस्ट ( सामान की सूची ) रविवार को जारी की गई। इसमें बताया गया है कि केजरीवाल के घर में बॉडी सेंसर और रिमोट कंट्रोल सिस्टम वाले कुल 80 पर्दे लगे थे

Oct 23, 2024 - 01:49
Oct 23, 2024 - 02:17
 0  55
15 करोड़ की सैनेटरी फिटिंग, 5.6 करोड़ के 80 पर्दे से सुसज्जित है केजरीवाल का घर, पीडब्लूडी ने किया खुलासा 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली    22-10-2024

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के 6 फ्लैग स्टाफ रोड बंगला खाली करने के बाद पीडब्लूडी की ओर से इन्वेंट्री लिस्ट ( सामान की सूची ) रविवार को जारी की गई। इसमें बताया गया है कि केजरीवाल के घर में बॉडी सेंसर और रिमोट कंट्रोल सिस्टम वाले कुल 80 पर्दे लगे थे। इन पर्दों की कीमत 4 करोड़ से 5.6 करोड़ रुपए थी। साथ ही बाथरूम में 15 करोड़ रुपए की वाटर सप्लाई और सेनेटरी फिटिंग की गई थी। 

इसके अलावा लिस्ट में किचन और बाथरूम के भी लाखों करोड़ों की कीमत वाले सामान का जिक्र है। लिस्ट जारी होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सीएम आवास में फुली ऑटोमेटिक सेंसर वाली स्मार्ट टॉयलेट सीट लगाई गई थी। इसमें ऑटोमेटिक ओपन-क्लोज सीट , हीटेड सीट , वायरलेस रिमोट डिओडराइजर और ऑटोमेटिक फ्लशिंग जैसी सुविधाएं थीं। इसकी कीमत 10-12 लाख रुपए के बीच थी। 

यह सीट अब गायब है। इसके साथ ही कई करोड़ रुपए की लागत का सजावटी सामान भी गायब है। दरअसल, केजरीवाल 6 फ्लैग स्टाफ रोड के बंगले में 9 साल तक रहे। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने 4 अक्टूबर को यह बंगला खाली किया था। उधर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और विधानसभा में नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि लंबे समय से भाजपा यह मांग कर रही है कि सीएम आवास की जानकारी मीडिया के सामने लाई जाए और आज जो इन्वेंट्री लिस्ट (सामान की सूची) सामने आई है। . 

उससे यह जाहिर होता है कि आखिर केजरीवाल इस बंगले में मीडिया को इनवाइट क्यों नहीं कर रहे थे। सीएम आवास की चाबी   पीडब्लूडी की बजाय चोरी छिपे सीएम आतिशी को क्यों सौंप दी गई। सचदेवा और गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल खुद को आम आदमी बताकर कभी बंगला और कार नहीं लेने की बात कहकर सत्ता में आए थे। 

इन्वेंट्री लिस्ट के अनुसार वे राजा महाराजाओं की तरह सुख भोग रहे थे। इन्वेंट्री लिस्ट में सीएम हाउस में एक करोड़ की टॉयलेट सीट का जिक्र है, बंगले में 5.6 करोड़ रुपए के पर्दे लगे हैं। सीएम हाउस में 15 करोड़ से ज्यादा की सेनेटरी फिटिंग की गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow