प्रदेश राज्य सचिवालय सहित पांच जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद मचा हड़कंप, खाली करवाएं कोर्ट परिसर 

हिमाचल प्रदेश राज्य सचिवालय सहित शिमला, कुल्लू, नाहन व, कांगड़ा व चंबा जिला कोर्ट को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद कोर्ट को खाली करवाया गया। बम की धमकी के बाद राज्य सचिवालय में हड़कंप मच गया

Jul 9, 2025 - 16:17
Jul 9, 2025 - 16:19
 0  42
प्रदेश राज्य सचिवालय सहित पांच जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद मचा हड़कंप, खाली करवाएं कोर्ट परिसर 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     09-07-2025

हिमाचल प्रदेश राज्य सचिवालय सहित शिमला, कुल्लू, नाहन व, कांगड़ा व चंबा जिला कोर्ट को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद कोर्ट को खाली करवाया गया। बम की धमकी के बाद राज्य सचिवालय में हड़कंप मच गया है। 

सूचना मिलने पर पुलिस टीम, बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वाड भी माैके पर पहुंचा। सचिवालय को इससे पहले भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार जिला एवं सत्र न्यायालय कुल्लू को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

मेल से मिली धमकी के बाद पूरे कोर्ट परिसर को खाली करवाया गया है। सभी कर्मचारी व अधिवक्ता कोर्ट परिसर से बाहर आ गए। वहीं सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वाड भी माैके पर पहुंचा। इससे पहले भी मई में आतंकी संगठन से उपायुक्त कार्यालय कुल्लू को मेल के जरिये बम धमाके करवाने की धमकी मिली थी।

कोर्ट परिसर नाहन को बम से उड़ाने की धमकी के बाद बुधवार सुबह परिसर को खाली करवा लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मेल पर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके तुरंत बाद कोर्ट परिसर को खाली करवा लिया गया। वहीं मौके पर जानकारी मिलने के बाद डीएसपी मुख्यालय रमाकांत ठाकुर पुलिस दल के साथ पहुंचे। 

बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वाड भी माैके पर पहुंचा। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अमित अत्री ने बताया कि जिला कोर्ट व अतिरिक्त जिला कोर्ट नाहन की ईमेल पर पर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके बाद कोर्ट परिसर को खाली करवा लिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow