प्रदेश के शक्तिपीठों में नवरात्र मेले कल से; रंगे बिरंगे फूलोंसे सजे दरबार,लोगों की सुरक्षा के  1100 सुरक्षा कर्मी तैनात

देश के पांच शक्तिपीठों चिंतपूर्णी, ज्वालाजी, नयनादेवी, बजे्रश्वरी देवी और चामुंडा देवी मंदिर में सोमवार से शुरू हो रहे अश्विन नवरात्र मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस का पहरा रहेगा। शक्तिपीठों में 22 सितंबर से पहली अक्तूबर तक अश्विन नवरात्र मेले का आयोजन किया जाएगा

Sep 21, 2025 - 17:22
Sep 21, 2025 - 17:30
 0  21
प्रदेश के शक्तिपीठों में नवरात्र मेले कल से; रंगे बिरंगे फूलोंसे सजे दरबार,लोगों की सुरक्षा के  1100 सुरक्षा कर्मी तैनात
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    21-09-2025

प्रदेश के पांच शक्तिपीठों चिंतपूर्णी, ज्वालाजी, नयनादेवी, बजे्रश्वरी देवी और चामुंडा देवी मंदिर में सोमवार से शुरू हो रहे अश्विन नवरात्र मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस का पहरा रहेगा। शक्तिपीठों में 22 सितंबर से पहली अक्तूबर तक अश्विन नवरात्र मेले का आयोजन किया जाएगा। नवरात्र मेले के दौरान पुलिस टीमें सीसीटीवी और ड्रोन के माध्यम से भी निगाह रखेंगी। 

मंदिरों को फूलों-लाइटों से सजाया गया है। इसके अलावा माल वाहक वाहनों में सवारियां लाने पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। ढोल-नगाड़े, चिमटा, लाउड स्पीकर आदि बजाने और प्लास्टिक व थर्मोकोल के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। शक्तिपीठों की सुरक्षा में आईआरबीएन सहित जिला पुलिस और होमगार्ड जवानों समेत करीब 1100 जवान तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा कमांडो और क्यूआरटी की टीम तैनात की गई है।

चिंतपूर्णी मंदिर में अश्विन नवरात्र मेले के लिए 350 पुलिस जवान और होमगार्ड जवान तैनात किए गए हैं। एएसपी ऊना संजीव भाटिया व एएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि मेला क्षेत्र को सात सेक्टर में बांटा गया है। अश्विन नवरात्र मेले के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मेला क्षेत्र में सीसीटीवी और ड्रोन से निगाह रखी जाएगी। 

वहीं, एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि नयनादेवी मंदिर में अश्विन नवरात्र मेले के लिए में पुलिस और होमगार्ड के 450 जवान तैनात किए गए हैं। मेला क्षेत्र को नौ सेक्टर में बांटा गया है। डीएसपी नयनादेवी विक्रांत को पुलिस मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। ज्वालाजी मंदिर में अश्विन नवरात्र मेले के लिए में पुलिस-होमगार्ड के 100 जवान तैनात किए गए हैं। 

एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि मेला क्षेत्र को छह सेक्टर में बांटा गया है। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सीसीटीवी और ड्रोन से निगाह रखी जाएगी। इसके आलावा बजे्रश्वरी देवी मंदिर और चामुंडा देवी मंदिर में अश्विन नवरात्र मेले के लिए सुरक्षा के लिए 200 पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। डीआईजी सौम्या सांबशिवन का कहना है कि शक्तिपीठों में अश्विन नवरात्र मेले के लि

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow