विमल नेगी मौत मामले में तथ्यहीन बयानबाज़ी करने वाले नेताओं के खिलाफ प्रिविलेज मोशन ला सकती है सरकार : अनिरुद्ध सिंह

हिमाचल प्रदेश का आज 78वां स्थापना दिवस है. इस मौके पर शिमला में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि विमल नेगी मौत मामले पर जो लोग राजनीति कर रहे

Apr 15, 2025 - 15:43
Apr 15, 2025 - 15:48
 0  62
विमल नेगी मौत मामले में तथ्यहीन बयानबाज़ी करने वाले नेताओं के खिलाफ प्रिविलेज मोशन ला सकती है सरकार : अनिरुद्ध सिंह
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     15-04-2025

हिमाचल प्रदेश का आज 78वां स्थापना दिवस है. इस मौके पर शिमला में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि विमल नेगी मौत मामले पर जो लोग राजनीति कर रहे हैं सरकार उनके ख़िलाफ़ प्रिविलेज मोशन ला सकती है. साथ ही अनिरुद्ध सिंह ने मामले में षड्यंत्र रचने के लिए केस दर्ज कराने की भी बात कही है। 

हिमाचल सरकार में पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने विमल नेगी मौत मामले में पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर को निशाने पर लिया. अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि बिक्रम ठाकुर केवल आरोप लगा रहे हैं उसके पक्ष में तथ्य पेश नहीं कर रहे हैं. अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि विमल नेगी ने ख़ुद इस पद पर नियुक्ति की मांग की थी। 
 
विपक्ष के लोग इस मामले में बयाबज़ी कर केवल सनसनी फैलाने का काम कर रहे हैं. इस मुद्दे पर सरकार संवेदनशील है और मामले का राजनीतीकरण नहीं होना चाहिए, इससे परिवार की भावनाएं आहत हो रही हैं. सरकार मामले में जांच कर रही है. अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि इस मामले में जो भी नेता घर बैठे तथ्यहीन बयानबाज़ी कर रहे हैं। 

सरकार उनके ख़िलाफ़ प्रिविलेज मोशन ला सकती है. साथ ही षड्यंत्र रचने के लिए केस भी दर्ज कर सकती है. अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि भाजपा गृह मंत्री से बोलकर मामले की CBI जांच करा ले प्रदेश सरकार ने कोई रोक नहीं लगाई है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow