भाजपा युवा मोर्चा मंडल के कार्यकर्ताओं ने सुखराम चौधरी के जन्म दिवस पर रक्तदान शिविर का किया आयोजन  

भाजपा युवा मोर्चा मंडल पांवटा साहिब के कार्यकर्ताओं ने आज पूर्व विधायक सुखराम चौधरी के जन्म दिवस पर पांवटा साहिब के चुंगी नंबर 6 में स्थित होटल रॉक स्टार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया.....

Apr 15, 2025 - 15:35
Apr 15, 2025 - 15:47
 0  43
भाजपा युवा मोर्चा मंडल के कार्यकर्ताओं ने सुखराम चौधरी के जन्म दिवस पर रक्तदान शिविर का किया आयोजन  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब    15-04-2025

भाजपा युवा मोर्चा मंडल पांवटा साहिब के कार्यकर्ताओं ने आज पूर्व विधायक सुखराम चौधरी के जन्म दिवस पर पांवटा साहिब के चुंगी नंबर 6 में स्थित होटल रॉक स्टार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस रक्तदान शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 

यह रक्तदान शिविर भाजपा युवा मोर्चा मंडल पांवटा साहिब और मान्य चैरिटेबल संस्थान देहरादून के संयुक्त तत्वाधान से आयोजित हुआ। शिविर में 62 यूनिट रक्त दान किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पूर्व विधायक सुखराम चौधरी का जन्मदिन मनाया। 

शिविर में विधायक सुखराम चौधरी, उनकी पत्नी शशि बाला, पांवटा साहिब भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, मंडल महा मंत्री पवन चौधरी, रोहित चौधरी, राहुल चौधरी,अनिल सैनी, नवीन शर्मा, शिवानी वर्मा, सुलेखा चौधरी, चरणजीत चौधरी, अविनाश सैनी,तरनजीत सिंह गील, मीडिया प्रभारी सुखविंदर चौधरी, गुरमिंदर सिंह गेरी, पुष्वेंदर पाहवा,भाजपा के अन्य कार्यकर्ता और चैरिटेबल संस्थान की ओर से डॉ पीयूष गोयल, कमल साहू, संतोष रावत, अंजली राणा मयंक पाल मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow