कुल्लू में ज़िप लाइन से बच्ची के गिरने का वीडियो वायरल, खेल मंत्री बोले - साइट अवैध, कार्रवाई के दिए निर्देश 

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में नेहरु कुंड इलाके में जिप लाइन से गिरकर एक बच्ची घायल हो गई. मामला बीते 8 जून का है, लेकिन अब बच्ची के ज़िप लाइन से गिरने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल

Jun 16, 2025 - 16:48
Jun 16, 2025 - 17:04
 0  63
कुल्लू में ज़िप लाइन से बच्ची के गिरने का वीडियो वायरल, खेल मंत्री बोले - साइट अवैध, कार्रवाई के दिए निर्देश 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -शिमला     16-06-2025

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में नेहरु कुंड इलाके में जिप लाइन से गिरकर एक बच्ची घायल हो गई. मामला बीते 8 जून का है, लेकिन अब बच्ची के ज़िप लाइन से गिरने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. प्रदेश सरकार के युवा और खेल विभाग के मंत्री यादवेंद्र गोमा ने कहा की विभाग ने मामले का संज्ञान लिया है. साइट अवैध थी उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। 

हिमाचल प्रदेश सरकार में युवा और खेल मामलों के मंत्री यादवेंद्र गोमा ने कहा कि मुख्य रूप से ज़िप लाइन लगाने की अनुमति पर्यटन विभाग की ओर से दी जाती है. इसके अलावा टेक्निकल अप्रूवल माउंटेनरिंग इंस्टीट्यूट की ओर से दिया जाता है। 

यादवेंद्र गोमा कहा कि ना तो इस साइट को लेकर कोई अप्रूवल पेंडिंग है और न ही कोई अनुमति पहले ली गई है. उन्होंने कहा कि यह साइट अवैध तरीके से चलाई जा रही थी ऐसे में अधिकारियों को इस पर कार्य करने को लेकर निर्देश दे दिए गए हैं। 

महाराष्ट्र के नागपुर से घूमने आई 10 साल की तृषा जब ज़ीप लाइन के बीचों बीच पहुंची तो रस्सी टूटने के बाद लगभग 30 फीट नीचे नदी में गिर गई। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. इसके बाद बच्ची को तुरंत मनाली अस्पताल लाया गया था. वहां से उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया जिसके बाद परिजन उसे नागपुर लेकर गए हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow