राजीव गांधी वन संवर्द्धन योजना से जन समुदाय आधारित दृष्टिकोण से होगा वनों का संरक्षण और विकास : विक्रमादित्य सिंह

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत घढेरी पंचायत में पौधारोपण किया। इस योजना के तहत पंचायत में 1600 पौधे लगाए जाएंगे। अभी तक बसंतपुर खंड में राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत 24 हजार पौधे लगाए जा चुके है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राजीव गांधी वन संवर्द्धन योजना’ का उद्वेश्य जन समुदाय आधारित दृष्टिकोण से वनों के संरक्षण और विकास को सुदृढ़ करना है

Aug 24, 2025 - 18:50
Aug 24, 2025 - 19:43
 0  25
राजीव गांधी वन संवर्द्धन योजना से जन समुदाय आधारित दृष्टिकोण से होगा वनों का संरक्षण और विकास : विक्रमादित्य सिंह
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  24-08-2025

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत घढेरी पंचायत में पौधारोपण किया। इस योजना के तहत पंचायत में 1600 पौधे लगाए जाएंगे। अभी तक बसंतपुर खंड में राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत 24 हजार पौधे लगाए जा चुके है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राजीव गांधी वन संवर्द्धन योजना’ का उद्वेश्य जन समुदाय आधारित दृष्टिकोण से वनों के संरक्षण और विकास को सुदृढ़ करना है। यह योजना राज्य में पांच वर्षों में 100 करोड़ रुपये की लागत से लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना में पंजीकृत महिला मंडलों, युवक मंडलों, स्वयं सहायता समूहों और अन्य सामुदायिक संगठनों को वनीकरण गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। 
प्रत्येक समूह को 1 से 5 हेक्टेयर भूमि पर पौधारोपण और पांच वर्षों तक उसके रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत प्रति हेक्टेयर वृक्षारोपण पर समूहों को 1.20 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी। साथ ही पौधों की जीवित रहने की दर के आधार पर प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी। यदि पौधों का 50 प्रतिशत से अधिक सर्वाइवल सुनिश्चित किया जाता है, तो समूह को 1 लाख रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। शिमला ग्रामीण के दो दिवसीय दौरे के दौरान लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री ने "मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम" के तहत धरोगड़ा में जन शिकायतें सुनी। इस दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया।स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान खीमेश कश्यप और उप प्रधान दलीप वर्मा ने मंत्री को शॉल टोपी पहनाकर सम्मानित किया। प्रधान युवक मंडल डमोग़ महेश भंडारी ने भी कैबिनेट मंत्री को सम्मानित किया।
इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि धरोगड़ा-दलोग़ घाटी सड़क के निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूरा किया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त 20 लाख रुपए भी जारी कर दिए गए है। इस सड़क निर्माण में हो रही देरी को लेकर वन विभाग के अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की जाएगी ताकि सारी औपचारिकताएं शीघ्र पूरा किया जाए।ग्राम पंचायत बाग में मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लोक निर्माण मंत्री ने जन शिकायतें सुनी। जनसभा को संबोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस पंचायत में क्यालू-बरोटा सड़क बनने से स्थानीय लोगों को काफी लाभ मिलने लगा है। इस सड़क को अन्य मार्ग के साथ भी जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचायत में 17 लाख रुपये उनके कार्यकाल से विभिन्न मदों में स्वीकृत हुए है। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग के तहत 8 करोड़ रुपए के कार्य चले हुए है। 
उन्होंने पंचायत की सड़कों के लिए विधायक निधि से 05 लाख रुपए देने की घोषणा की। हिमाचल प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक निदेशक हरि किशन हिमराल, खंड विकास अधिकारी स्पर्श शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग राजेश अग्रवाल, जिला परिषद सदस्य रीना कश्यप, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा, नगर पंचायत सुन्नी अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पूर्व महासचिव जगदीश वर्मा, प्रकाश कमल, बीडीसी सदस्य दीप्ति कश्यप, नेक चंद वर्मा, दलीप शर्मा, कुसुम वर्मा,  ब्लॉक यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बसंतपुर दीपक शर्मा, ग्राम पंचायत बाग प्रधान रीना, उप प्रधान मोहर चंद, दुष्यंत अत्री, ख़ेम राज भंडारी, घनश्याम, गिरीश भंडारी, महिला मंडल सराय, पलगेड की सदस्य सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow