नियमितीकरण की मांग को लेकर उद्योग मंत्री से मिला अंशकालीन जलवाहक और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल

अंशकालीन जलवाहकों और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने नाहन में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान से मुलाकात की। जलवाहक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा की अध्यक्षता में मिले प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग मंत्री में सामने कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों को रखा। 

Mar 6, 2026 - 17:03
Mar 6, 2026 - 17:15
 0  25
नियमितीकरण की मांग को लेकर उद्योग मंत्री से मिला अंशकालीन जलवाहक और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल
 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  06-03-2026
अंशकालीन जलवाहकों और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने नाहन में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान से मुलाकात की। जलवाहक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा की अध्यक्षता में मिले प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग मंत्री में सामने कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों को रखा। 
मीडिया से बात करते हुए जलवाहक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा एवं जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने बताया कि नियमितीकरण की मांग को लेकर आज एक प्रतिनिधिमंडल नाहन में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान से मिला। उन्होंने बताया कि लंबे समय से ये कर्मचारी नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो पाई है। 
उन्होंने कहा कि उद्योग मंत्री ने उनकी बात गहनता से सुनी और उनके द्वारा आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की मांग को गंभीरता से लिया जाएगा और एक सप्ताह के भीतर इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे। उद्योग मंत्री के आश्वासन के बाद प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष ने उनका आभार व्यक्त किया।
 
What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow