आर्थिक तंगी के कारण उपचार से वंचित नहीं रहेंगे ग्रामीण क्षेत्रों के लोग , घर द्वार पर मिलेगी स्वास्थ्य व शिक्षा सुविधा : हर्षवर्धन चौहान 

उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोज़गार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास कार्यक्रम के दौरान आज पीएचसी कोटा पाब का शुभारंभ किया। इसके उपरांत उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटा पाब में 23 लाख रुपए की लागत से निर्मित अतिरिक्त कमरों का लोकार्पण भी किया। इससे पूर्व क्षेत्रवासियों ने उद्योग मंत्री का पारंपरिक वाद्य यंत्रों सहित भव्य स्वागत किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री ने क्षेत्रवासियों को पीएचसी तथा रावमापा में निर्मित अतिरिक्त कमरों के लिए बधाई दी

Apr 25, 2026 - 19:58
Apr 25, 2026 - 20:28
 0  7
आर्थिक तंगी के कारण उपचार से वंचित नहीं रहेंगे ग्रामीण क्षेत्रों के लोग , घर द्वार पर मिलेगी स्वास्थ्य व शिक्षा सुविधा : हर्षवर्धन चौहान 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  25-04-2026
उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोज़गार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास कार्यक्रम के दौरान आज पीएचसी कोटा पाब का शुभारंभ किया। इसके उपरांत उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटा पाब में 23 लाख रुपए की लागत से निर्मित अतिरिक्त कमरों का लोकार्पण भी किया। इससे पूर्व क्षेत्रवासियों ने उद्योग मंत्री का पारंपरिक वाद्य यंत्रों सहित भव्य स्वागत किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री ने क्षेत्रवासियों को पीएचसी तथा रावमापा में निर्मित अतिरिक्त कमरों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार दूरदराज क्षेत्रों में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। 
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्र में ढांचागत सुविधाओं के साथ-साथ स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को घर-द्वार पर ही बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों के सुदृढ़ीकरण से भविष्य में ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आर्थिक तंगी के कारण उपचार से वंचित नहीं रहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में 19 करोड़ की लागत से शिलाई में निर्मित होने वाले 100 बिस्तरों के नागरिक अस्पताल भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कर जल्द ही जनता को समर्पित किया जाएगा। जिसके उपरांत नागरिक अस्पताल शिलाई में मरीजों की सुविधा के लिए 100 बिस्तरों की व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि शिलाई अस्पताल में 250 से 300 मरीजों की प्रतिदिन की ओपीडी है जिनके लिए 8 डॉक्टर मौजूद है।इससे पूर्व मरीजों को पांवटा साहिब या नाहन रेफर किया जाता था परन्तु अब उनका शिलाई में ही उपचार सुनिश्चित हो रहा है। उद्योग मंत्री ने कहा कि शिक्षा का स्तर बेहतर बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके। 
उन्होंने कहा कि विद्यालयों में सुदृढ़ आधारभूत ढांचे का विकास, आधुनिक शिक्षण सुविधाओं की उपलब्धता तथा योग्य शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित की जा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी के सर्वांगीण विकास के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधार लागू कर रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में 21वें स्थान पर था, जबकि अब उल्लेखनीय प्रगति करते हुए शीर्ष पांच राज्यों में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के  आधारभूत ढ़ांचे को मजबूत करने व वि‌द्यार्थियों में आत्मविश्वास पैदा करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से ही अंग्रेजी मीडियम आरंभ कर दिया है। इसके अतिरिक्त प्रथम चरण में लगभग 150 सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं को सीबीएसई बोर्ड से संचालित किया जाएगा ताकि सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों की नींव मजबूत हो सके तथा उन्हें उच्च शिक्षा ग्रहण करते समय किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना ना करना पड़े। उद्योग मंत्री ने कोटा पाब में क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनी क्षेत्रवासियों ने सामूहिक समस्याओं सहित व्यक्तिगत समस्याएं भी उनके समक्ष रखी। 
इसके अतिरिक्त क्षेत्र के प्रतिनिधि मंडलों ने उद्योग मंत्री के समक्ष उनके क्षेत्र से संबंधित माँगें भी रखी। उद्योग मंत्री ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर समाधान किया और शेष मांगे व समस्याएं जो स्थानीय स्तर की थीं उन्हें अधिकारियों को सौंप कर उनका समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा रखी गई मांगों को भी शीघ्र-अतिशीघ्र पूर्ण किया जाएगा। इस अवसर पर अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी सीता राम शर्मा, एसडीएम कफोटा रमन कुमार शर्मा, बीएमओ अजय देवल, उप निदेशक उच्च शिक्षा विजय राघव, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति प्रदीप चौहान, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग योगेश शर्मा, बीडीओ रवि प्रकाश जोशी, ओएसडी अत्तर राणा , प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र , एसएमसी अध्यक्ष इन्द्र सिंह, पूर्व प्रधान बलबीर सिंह चौहान व सोहन सिंह,अध्यक्ष युवा कांग्रेस विपुल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस रविन्द्र राणा,तोता राम, रण सिंह चौहान, जागर सिंह, जगत सिंह पुंडीर, माया राम पुंडीर, सूरत सिंह चौहान, सुमेर ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow