अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ

रणनीति , धैर्य और मस्तिष्क की अद्भुत कसरत का प्रतीक जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रकृति की गोद में बसे शिक्षा के उत्कृष्ट केंद्र अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, सिरमौर में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी डॉ. अंजलि गर्ग द्वारा किया गया। यह प्रतियोगिता अंडर-07, अंडर-09, अंडर-11 एवं अंडर-17 (ओपन एवं बालिका वर्ग) के लिए आयोजित की जा रही है

Apr 25, 2026 - 20:00
 0  3
अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  25-04-2026

रणनीति , धैर्य और मस्तिष्क की अद्भुत कसरत का प्रतीक जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रकृति की गोद में बसे शिक्षा के उत्कृष्ट केंद्र अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, सिरमौर में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी डॉ. अंजलि गर्ग द्वारा किया गया। यह प्रतियोगिता अंडर-07, अंडर-09, अंडर-11 एवं अंडर-17 (ओपन एवं बालिका वर्ग) के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों एवं विद्यालयों के लगभग 100 से अधिक विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का आयोजन जिला सिरमौर शतरंज संघ द्वारा हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज संघ के तत्वावधान में 25 से 26 अप्रैल 2026 तक किया जा रहा है। 
मुख्य अतिथि डॉ. अंजलि गर्ग ने कहा कि जीवन में सफलता के साथ-साथ असफलता भी हमें बहुत कुछ सिखाती है। उन्होंने कहा जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण यह है कि हम हर खेल से कुछ नया सीखें और निरंतर आगे बढ़ते रहें। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की निदेशक एवं प्रधानाचार्य देविंदर साहनी ने अपने संबोधन में कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं , बल्कि यह जीवन में सही निर्णय लेने की कला सिखाता है। यह विद्यार्थियों में रणनीतिक सोच , धैर्य और एकाग्रता का विकास करता है। इसके पश्चात जिला शतरंज एसोसिएशन ने विद्यालय का विशेष रूप से धन्यवाद किया तथा प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए अपनी उपलब्धियों की जानकारी साझा की। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अनिल जैन एवं महासचिव सचिन जैन ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना, आत्मविश्वास एवं बौद्धिक विकास को बढ़ावा देती हैं। 
उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना को सर्वोपरि रखने का आग्रह किया। कार्यक्रम में जिला एवं राज्य शतरंज एसोसिएशन के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें आशीष ठाकुर एवं सुशील प्रमुख थे। विद्यालय द्वारा प्रतिभागियों एवं अभिभावकों के लिए भोजन व जलपान की समुचित व्यवस्था की गई। प्रतियोगिता के प्रथम दौर में खिलाड़ियों ने अपनी बुद्धिमत्ता और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे पूरा विद्यालय परिसर उत्साह और खेल भावना से सराबोर रहा। यह प्रतियोगिता न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान कर रही है , बल्कि शतरंज के प्रति रुचि को भी प्रोत्साहित कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow