पावंटा साहिब के यमुना मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन

पांवटा साहिब में बुधवार को यमुना मंदिर में भगवान राम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, शहर के लोगों ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

Jan 22, 2025 - 19:09
 0  41
पावंटा साहिब के यमुना मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब     22-01-2025

पांवटा साहिब में बुधवार को यमुना मंदिर में भगवान राम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, शहर के लोगों ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान राम के भजनों में झूमते हुए भक्त नजर आए।

मीडिया से बात करते हुए भक्तों ने बताया कि यह उनके लिए गौरव का क्षण है कि भगवान राम के बाल रूप में मूर्ति यहां पर स्थापित की गई है। इस दौरान बद्रीपुर शिव मंदिर से दो दिन पहले कलश यात्रा निकली थी जो यमुना मंदिर में पहुंची।

जिसके बाद आज भगवान शिव पार्वती की मूर्ति और भगवान राम की मूर्ति को बालरूप में स्थापित किया है। भजन कीर्तन के साथ ही विशाल भंडारे के साथ इस कार्यक्रम का समापन हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow