जिला में कार्यरत प्रवासी मजदूरों को पांच किलोग्राम के वाणिज्य गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे है : शमशेर सिंह

जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सिरमौर शमशेर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सिरमौर जिला में कार्यरत प्रवासी मजदूर जिनके पास स्थाई गैस कुनैक्शन नहीं है उनकी सुविधा के लिए उन्हें 5 किलोग्राम के वाणिज्य गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे है। उन्होंने बताया कि इन सिलेंडरों की प्राप्ति के लिए प्रवासी मजदूर अपने कार्यक्षेत्र की निकटतम गैस एजेंसी के पास अपना आवेदन करने के उपरांत गैस सिलेंडर प्राप्त करना होगा

Apr 18, 2026 - 19:59
Apr 18, 2026 - 20:13
 0  6
जिला में कार्यरत प्रवासी मजदूरों को पांच किलोग्राम के वाणिज्य गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे है : शमशेर सिंह
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  18-04-2026
जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सिरमौर शमशेर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सिरमौर जिला में कार्यरत प्रवासी मजदूर जिनके पास स्थाई गैस कुनैक्शन नहीं है उनकी सुविधा के लिए उन्हें 5 किलोग्राम के वाणिज्य गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे है। उन्होंने बताया कि इन सिलेंडरों की प्राप्ति के लिए प्रवासी मजदूर अपने कार्यक्षेत्र की निकटतम गैस एजेंसी के पास अपना आवेदन करने के उपरांत गैस सिलेंडर प्राप्त करना होगा। उन्होंने जिला में कार्यरत प्रवासी मजदूरों से अपील करते हुए कहा कि वह संबंधित गैस एजेंसी में सम्पर्क कर 5 किलोग्राम के वाणिज्य गैस सिलेंडर की मांग प्रस्तुत करें ताकि उपलब्धता के आधार पर उन्हें गैस सिलिंडर उपलब्ध करवाए जा सके। 
उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी भी कार्य दिवस में जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सिरमौर स्थित नाहन के दूरभाष नं0-01702-222558, तथा गैस एजैंसी नाहन के 01702-222501, 225599, पोसवाल इण्डेन, खैरी के 93152-78750, प्रदीप गैस सर्विस पांवटा साहिब के 01704-222130, गैस एजैंसी राजगढ़ के 01799-221112, शहीद कुलविंद्र गैस एजैंसी ददाहू के01702-267749, शहीद कल्याण गैस एजैंसी शिलाई के 01704-278553, गैस एजैंसी हरिपुरधार के 70188-14875, शुभ इण्डेन गैस एजैंसी अम्बोया के 01704-248677, भाटिया इण्डेन गैस एजैंसी गोरखूवाला के 01704-238868, पांवटा इण्डेन गैस एजैंसी पांवटा साहिब के 86290-93690, खण्डूजा गैस एजैंसी माजरा के 82190-82503 है। 
नौहरा इण्डेन नोहराधार के 82194-61600, अन्वी गैस एजैंसी संगडाह के 98165-50088, सराहां कलां गैस एजैंसी सराहां के 01799-236163, सुनील भारत गैस एजैंसी सतौन के 98820-52109 से सम्पर्क कर सकते है। जिला नियंत्रक ने बताया कि जिला में घरेलू गैस सिलैण्डरों की नियमित आपूर्ति की जा रही है परंतु वर्तमान परिस्थितियों के चलते औसतन बुकिंग से अधिक बुकिंग किए जाने के कारण कुछेक गैस एजैन्सियों में बैकलाग उत्पन्न हो रहा है जिस कारण गैस की आपूर्ति में व्यवधान पैदा हो रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow