सैनिकों पर टिप्पणी के लिए इशिता पुंडीर ने मांगी माफी , पूर्व सैनिक संगठन से मुलाकात के बाद सुलझा मामला 

सोशल मीडिया पर दिए गए विवादित बयान के बाद चर्चा में आई इंफ्लुएंसर इशिता पुंडीर ने आखिरकार भारतीय सैनिकों से सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। उनके बयान को लेकर पूर्व सैनिकों और आम जनता में काफी नाराजगी देखने को मिली थी। इशिता पुंडीर ने एक वीडियो जारी कर कहा कि उनका किसी की भावनाओं को आहत करने का कोई इरादा नहीं था और यदि उनके शब्दों से सैनिकों या उनके परिवारों को ठेस पहुंची है

Apr 18, 2026 - 20:05
Apr 18, 2026 - 20:16
 0  31
सैनिकों पर टिप्पणी के लिए इशिता पुंडीर ने मांगी माफी , पूर्व सैनिक संगठन से मुलाकात के बाद सुलझा मामला 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - राजगढ़  18-04-2026

सोशल मीडिया पर दिए गए विवादित बयान के बाद चर्चा में आई इंफ्लुएंसर इशिता पुंडीर ने आखिरकार भारतीय सैनिकों से सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। उनके बयान को लेकर पूर्व सैनिकों और आम जनता में काफी नाराजगी देखने को मिली थी। इशिता पुंडीर ने एक वीडियो जारी कर कहा कि उनका किसी की भावनाओं को आहत करने का कोई इरादा नहीं था और यदि उनके शब्दों से सैनिकों या उनके परिवारों को ठेस पहुंची है , तो वह इसके लिए दिल से क्षमा चाहती हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय सेना देश का गौरव है और वह उसका सम्मान करती हैं। इस पूरे मामले में राहत की बात यह रही कि पूर्व सैनिकों ने भी बड़ा दिल दिखाते हुए इशिता की माफी को स्वीकार कर लिया। 

कई पूर्व सैनिकों ने कहा कि गलती इंसान से ही होती है, लेकिन उसे स्वीकार करना और सुधार करना सबसे महत्वपूर्ण होता है। विवादों में आई इशिता पुंडीर ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए पूर्व सैनिक संगठन इकाई राजगढ़ के समक्ष सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले इशिता पुंडीर द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में भारतीय सैनिकों के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। जैसे ही यह वीडियो सामने आया , क्षेत्र में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली और लोगों ने इसका कड़ा विरोध किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्व सैनिक संगठन ने राजगढ़ पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। विवाद बढ़ने के बाद इशिता पुंडीर अपने परिजनों के साथ पूर्व सैनिक संगठन के प्रतिनिधियों से मिलने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था। 
इशिता पुंडीर ने कहा मैं हाथ जोड़कर देश के सभी सैनिकों और जनता से माफी मांगती हूं। मेरी किसी भी तरह की मंशा सेना या सैनिकों का अपमान करने की नहीं थी। यह मुझसे अनजाने में हुई गलती है , जिसका मुझे बहुत पछतावा है। भविष्य में मैं इस तरह की कोई गलती दोबारा नहीं करूंगी और सभी सोशल मीडिया क्रिएटर्स से भी अपील करती हूं कि वे संवेदनशील मुद्दों पर सोच-समझकर ही कुछ साझा करें। वहीं, पूर्व सैनिक संगठन इकाई राजगढ़ ने भी इस पूरे मामले में संयम और उदारता का परिचय दिया। संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि इशिता की गलती गंभीर जरूर है, लेकिन इसे नादानी मानते हुए उन्हें माफ किया जाना चाहिए। संगठन ने यह भी घोषणा की कि इस मामले में राजगढ़ पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई शिकायत को वापस लिया जाएगा। इस पूरे घटनाक्रम के बाद एक बार फिर यह स्पष्ट हो गया है कि सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी भी उतनी ही जरूरी है। 
संवेदनशील विषयों पर की गई छोटी सी चूक भी बड़े विवाद का रूप ले सकती है। विवाद बढ़ने के बाद शनिवार को इशिता पुंडीर अपने परिजनों के साथ पूर्व सैनिक संगठन के प्रतिनिधियों से मिलीं और गलती पर खेद जताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी ऐसी कोई मंशा नहीं थी कि भारतीय सैनिकों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह बात अनजाने में कह दी और उन्हें इस बात का गहरा पछतावा है कि उनके शब्दों से इतना बड़ा विवाद खड़ा हो गया। इशिता पुंडीर ने अन्य सोशल मीडिया क्रिएटर्स से भी अपील की कि वह भी संवेदनशील विषयों पर सोच-समझकर ही सामग्री साझा करें, ताकि समाज में किसी प्रकार की गलत भावना न फैले। इशिता पुंडीर ने देश के सैनिकों और आम जनता से हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए कहा कि उनसे यह गलती अनजाने में हुई है और भविष्य में वह ऐसी भूल दोबारा नहीं करेंगी। 
वहीं दूसरी ओर पूर्व सैनिक संगठन इकाई राजगढ़ के अध्यक्ष सूबेदार मेजर राजेश चौहान ने बताया कि इशिता पुंडीर ने जो वीडियो वायरल की है, उससे सैनिकों का मनोबल गिरा है। इशिता ने बहुत बड़ी गलती जरूर की है, लेकिन इसे उनकी नादानी मानते हुए उन्हें माफ किया गया है। संगठन ने यह भी घोषणा की कि राजगढ़ पुलिस थाने में दर्ज करवाया गया मामला वापस लिया जाएगा। इस मौके पर पूर्व सैनिक संगठन इकाई राजगढ़ के रमेश कुमार, नायब सूबेदार बृजमोहन ठाकुर, सुखदेव पुंडीर सहित अन्य पदाधिकारी और इशिता पुंडीर के स्वजन मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow