जानवर पालतू हो या आवारा सभी का टीकाकरण करवाना जरूरी , एसवीएम स्कूल में पशु पालन विभाग ने लगाया शिविर 

जिला सिरमौर पशु पालन विभाग के द्वारा शिशु विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल नाहन में रेबीज के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. सचिन बिंद्रा द्वारा छात्रों को पालतू और आवारा जानवरों में रेबीज के कर्म , लक्षण व उपचार संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। 

Sep 29, 2025 - 19:44
Sep 29, 2025 - 19:56
 0  36
जानवर पालतू हो या आवारा सभी का टीकाकरण करवाना जरूरी , एसवीएम स्कूल में पशु पालन विभाग ने लगाया शिविर 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  29-09-2025
जिला सिरमौर पशु पालन विभाग के द्वारा शिशु विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल नाहन में रेबीज के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. सचिन बिंद्रा द्वारा छात्रों को पालतू और आवारा जानवरों में रेबीज के कर्म , लक्षण व उपचार संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। 
डॉक्टर सचिन बिंद्रा ने टीकाकरण से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि जानवर चाहे पालतू हो या आवारा सभी का टीकाकरण करवाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि रेबीज से संक्रमित जानवरों के काटने पर यदि सही प्रकार से टीकाकरण नहीं करवाया गया तो संक्रमित होने पर यह लाइलाज है। उन्होंने बताया कि हमारा देश रैबिट संक्रमण के मामले में विश्व में प्रथम स्थान पर है। 
इसलिए यहां आम जनमानस में रेबीज को लेकर जागरूकता लाना बेहद आवश्यक है। इस अवसर पर उन्होंने पशुपालन विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगार कार्यक्रमों के बारे में भी विस्तार जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कुंदन सिंह ठाकुर ने विभाग व डॉक्टर का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य चंद्रकला राठौर एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow