अपनी संस्कृति , परंपराओं और सामाजिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते है सांस्कृतिक कार्यक्रम : हर्षवर्धन चौहान  

उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोज़गार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अम्बोया में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-19 छात्र व छात्रा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें अपनी संस्कृति , परंपराओं और सामाजिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य भी करते हैं। युवाओं में अनुशासन, सहयोग और आत्मविश्वास का विकास इसी प्रकार की गतिविधियों से होता है

Nov 7, 2025 - 19:41
Nov 7, 2025 - 19:59
 0  27
अपनी संस्कृति , परंपराओं और सामाजिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते है सांस्कृतिक कार्यक्रम : हर्षवर्धन चौहान  
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  07-11-2025

उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोज़गार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अम्बोया में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-19 छात्र व छात्रा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें अपनी संस्कृति , परंपराओं और सामाजिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य भी करते हैं। युवाओं में अनुशासन, सहयोग और आत्मविश्वास का विकास इसी प्रकार की गतिविधियों से होता है। 
उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ स्पोर्ट्स , सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा अन्य गतिविधियों में भी आगे बढ़कर भाग लेना चाहिए तभी उनके व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास सुनिश्चित होगा।उन्होंने कहा कि खेल जीवन के लिए नितांत महत्वपूर्ण है। खेलों से न केवल शारीरिक व मानसिक विकास होता है बल्कि व्यक्तित्व का भी विकास होता है। वहीं खेलों के माध्यम से युवा अपने आप को समाज में व्याप्त कुरीतियों तथा अनेक प्रकार के व्यसनों से सुरक्षित रख सकते हैं। उन्होंने कहा की प्रदेश के अनेक खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित कर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। हर्षवर्धन चौहान ने नौजवानों से अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार प्रतिभाशाली युवाओं को हर क्षेत्र में प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है। जिसके मद्देनजर प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को सम्मान राशि तथा सरकारी नौकरियों में आरक्षण देकर उन्हें सम्मानजनक पदों पर नियुक्तियां प्रदान कर रही है। 
उद्योग मंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अम्बोया की साइंस लैब के लिए 10 लाख, शौचालयों के निर्माण हेतु 5 लाख तथा हरिजन बस्ती रोड हेतू 2 लाख देने की घोषणा की। समापन समारोह के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने लोक नृत्य , वाद्य एवं गीत-संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। उद्योग मंत्री ने आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी और भविष्य में ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया। इससे पूर्व उद्योग मंत्री ने लोक निर्माण विभाग पांवटा साहिब के विश्राम गृह में क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनी। 
कार्यक्रम के दौरान प्रधान अम्बोया  सुनीता शर्मा तथा पूर्व प्रधान बनोर चतर सिंह चौहान वशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी सीता राम शर्मा , अवनीत सिंह लांबा , संयुक्त निदेशक राज्य शिक्षा डॉ जगदीश नेगी , उप निदेशक उप शिक्षा हिमेंद्र बाली , जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी तिलक विजलवान , प्रधान प्रिंसिपल एसोसिएशन हरि शर्मा , प्रधान शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता संघ दिनेश सोहता , प्रधानाचार्य अम्बोया नरेंद्र नेगी , अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग दलीप तोमर , अधिशाषी अभियंता जल शक्ति जितेंद्र ठाकुर , प्रधान भैला मनीष तोमर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow