नाहन में तोड़ी दो सड़कों की शिलान्यास पट्टिकाएं , विधायक बोले , पट्टिका तोड़ने से नहीं पड़ता फर्क , लोगों के दिलों में है पहचान 

जिला मुख्यालय नाहन में दो शिलान्यास पट्टिकाओं को तोड़ने का मामला सामने आया है दरसल 16 अप्रैल को स्थानीय कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने दो सड़कों के शिलान्यास और भूमि पूजन किया था बीती रात दोनों ही सड़कों की शिकायत से पट्टिकाओं को शरारती तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया है। मामले को लेकर लोक निर्माण विभाग ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है

Apr 20, 2026 - 17:08
Apr 20, 2026 - 17:38
 0  38
नाहन में तोड़ी दो सड़कों की शिलान्यास पट्टिकाएं , विधायक बोले , पट्टिका तोड़ने से नहीं पड़ता फर्क , लोगों के दिलों में है पहचान 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  20-04-2026
जिला मुख्यालय नाहन में दो शिलान्यास पट्टिकाओं को तोड़ने का मामला सामने आया है दरसल 16 अप्रैल को स्थानीय कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने दो सड़कों के शिलान्यास और भूमि पूजन किया था बीती रात दोनों ही सड़कों की शिकायत से पट्टिकाओं को शरारती तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया है। मामले को लेकर लोक निर्माण विभाग ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। 
साथ ही मामले को लेकर विधायक ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। विधायक अजय सोलंकी ने इस घटना को समाज के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे कृत्य भाईचारे को कमजोर करते हैं। उन्होंने कहा कि विकास एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है और यह किसी एक व्यक्ति या दल की संपत्ति नहीं है। 
उन्हें किसी भी कार्य का श्रेय लेने की कोई लालसा नहीं है, और यदि उनके द्वारा किए गए कार्यों पर भी कोई अन्य अपना नाम अंकित करता है, तो उन्हें उससे भी कोई आपत्ति नहीं है। विधायक ने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि वे इस घटना को लेकर भावनाओं में न बहे , शांति बनाए रखें और सेवा भाव के साथ जनता के बीच कार्य करते रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow