आधुनिक एवं सुदृढ़ पेयजल के साथ स्वच्छता ढांचा विकसित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुकेश अग्निहोत्री 

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जल शक्ति विभाग की लगभग 96 करोड़ 32 लाख धनराशि वाली तीन परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए।  उपमुख्यमंत्री ने इन परियोजनाओं के अंतर्गत 67 करोड़ 60 लाख रुपये की राशि से नवनिर्मित पेयजल योजना डलहौज़ी (सुधार एवं विस्तार) तथा 25 करोड़ 70 लाख रुपये की राशि से निर्मित पेयजल योजना डलहौज़ी (संवर्धन एवं आल्हा जल संग्रहण सुधार) का विधिवत लोकार्पण किया

Apr 20, 2026 - 17:11
Apr 20, 2026 - 17:36
 0  5
आधुनिक एवं सुदृढ़ पेयजल के साथ स्वच्छता ढांचा विकसित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुकेश अग्निहोत्री 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा  20-04-2026
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जल शक्ति विभाग की लगभग 96 करोड़ 32 लाख धनराशि वाली तीन परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए।  उपमुख्यमंत्री ने इन परियोजनाओं के अंतर्गत 67 करोड़ 60 लाख रुपये की राशि से नवनिर्मित पेयजल योजना डलहौज़ी (सुधार एवं विस्तार) तथा 25 करोड़ 70 लाख रुपये की राशि से निर्मित पेयजल योजना डलहौज़ी (संवर्धन एवं आल्हा जल संग्रहण सुधार) का विधिवत लोकार्पण किया। साथ में उन्होंने लगभग 3 करोड़ रुपये की अनुमानित राशि से निर्मित होने वाली मल निकासी योजना डलहौज़ी (अवरोधन एवं दिशा परिवर्तन) का शिलान्यास भी किया। मुकेश अग्निहोत्री ने डलहौज़ी स्थित परिधि गृह परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में आधुनिक एवं सुदृढ़ पेयजल तथा स्वच्छता ढांचा विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। 
उन्होंने कहा कि गत तीन वर्षों के दौरान सरकार ने इस दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि डलहौजी शहर में पर्यटन की दृष्टि से भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त जल उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। शहर की 40 लाख लीटर प्रतिदिन की मौजूदा क्षमता को इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से बढ़ाकर 80 लाख लीटर प्रतिदिन किया गया है। अब कुल 120 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता उपलब्ध होने से लोगों को विशेष सुविधा मिलेगी। इसके अंतर्गत 220 किलोमीटर पेयजल आपूर्ति लाइन बिछाई गई है तथा 26 जल भंडारण टैंकों का निर्माण किया गया है। नई योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति प्रणाली को तकनीकी रूप से उन्नत किया गया है, जिसमें जल शोधन संयंत्र, पंपिंग प्रणाली, भंडारण टैंक तथा वितरण नेटवर्क का विस्तार शामिल है। इन परियोजनाओं से डलहौज़ी नगर परिषद, छावनी क्षेत्र, वायुसेना स्टेशन तथा आसपास के क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिलेगा। उपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जल शक्ति विभाग द्वारा कार्यान्वित विभिन्न परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि 315 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के कार्य प्रगति पर हैं।  
उन्होंने जारी परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि मल निकासी योजना डलहौजी का कार्य वर्ष 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा। उप मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री आशा कुमारी की मांग पर डलहौजी–पठानकोट वोल्वो बस सेवा का परिचालन प्रारंभ करने का भी आश्वासन दिया। मुकेश अग्निहोत्री का कार्यक्रम में पूर्व मंत्री आशा कुमारी ने स्वागत करते हुए उन्हें शॉल-टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।  उन्होंने इस अवसर पर राष्ट्रीय उच्च मार्ग-154 ए के अंतर्गत पंजाब राज्य में आने वाले हिस्से के उन्नयन कार्यों का मामला पंजाब सरकार के समक्ष उठाने तथा जिला चंबा के लिए नई बसें उपलब्ध करवाने का भी आग्रह किया। उन्होंने डलहौजी बस स्टैंड के निर्माण के लिए वन संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत वन अनुमति प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने की आवश्यकता भी जताई।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow