नशे की तरफ बढ़ रहे युवाओं को रंगमंच से जोड़ना बेहतर प्रयास , कलाकारों और दर्शकों के बीच होता है सीधा संवाद

विश्व रंगमंच दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय नाहन में हिमजनक मंच द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें रंगमंच से जुड़े कई कलाकार शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान दौरान जहां रंगमंच से जुड़े कलाकारों को सम्मानित किया गया , वहीं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक संदेश देने का भी प्रयास किया गया।

Mar 27, 2026 - 19:21
Mar 27, 2026 - 19:42
 0  15
नशे की तरफ बढ़ रहे युवाओं को रंगमंच से जोड़ना बेहतर प्रयास , कलाकारों और दर्शकों के बीच होता है सीधा संवाद

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  27-03-2026
विश्व रंगमंच दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय नाहन में हिमजनक मंच द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें रंगमंच से जुड़े कई कलाकार शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान दौरान जहां रंगमंच से जुड़े कलाकारों को सम्मानित किया गया , वहीं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक संदेश देने का भी प्रयास किया गया।

मीडिया से बात करते हुए कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे रंगमंच से जुड़े कलाकार नीरज गुप्ता ने बताया कि 27 मार्च 1961 में इंटरनेशनल थिएटर इंस्टीट्यूट द्वारा रंगमंच दिवस की शुरुआत की थी। तब से आज तक यह दिवस हर वर्ष मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि रंगमंच के माध्यम से एक कलाकारों और दर्शकों के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है। इस दिवस को मनाने का मकसद युवा पीढ़ी को रंगमंच से जोड़ना है ताकि युवा पीढ़ी नशे जैसी बुराइयों को छोड़कर देश और अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाएं। 
वही कार्यक्रम के आयोजक सिद्धार्थ नेगी ने बताया कि रंगमंच दिवस के मौके पर आज इन जनक मंच द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें रंगमंच जुड़े कई कलाकारों को सम्मानित भी किया गया उन्होंने बताया कि इस दौरान कलाकारों ने सड़क सुरक्षा और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों के बारे में जागरूक करने के मकसद से नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow