स्तन कैंसर से पीड़ित महिलाओं के लिए कारगर सिद्ध हो रहा योग , कैंसर रोगियों में ओवरआल 14 प्रतिशत तक की सर्बाइब्ल दर 

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने लोकसभा सांसद डॉक्टर राजीव भारद्वाज को संसद में बताया की कैंसर रोगियों पर बड़े स्तर पर किए गए किए गए योग क्लिनिकल परीक्षण में यह सिद्ध हुआ है की योग स्तन कैंसर से पीड़ित महिलाओं में जीवन की गुणवत्ता और उपचार की दर को बढ़ाता है। इसके साथ ही योग से स्तन कैंसर से पीड़ित महिलाओं में रोग मुक्त होने की दर 15 प्रतिशत दर बढ़ जाती है जबकि योग से कैंसर रोगियों में ओवरआल सर्बाइब्ल दर 14 प्रतिशत तक बढ़ जाती है

Mar 30, 2025 - 19:22
Mar 30, 2025 - 19:54
 0  38
स्तन कैंसर से पीड़ित महिलाओं के लिए कारगर सिद्ध हो रहा योग , कैंसर रोगियों में ओवरआल 14 प्रतिशत तक की सर्बाइब्ल दर 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला  30-03-2025
प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने लोकसभा सांसद डॉक्टर राजीव भारद्वाज को संसद में बताया की कैंसर रोगियों पर बड़े स्तर पर किए गए किए गए योग क्लिनिकल परीक्षण में यह सिद्ध हुआ है की योग स्तन कैंसर से पीड़ित महिलाओं में जीवन की गुणवत्ता और उपचार की दर को बढ़ाता है। इसके साथ ही योग से स्तन कैंसर से पीड़ित महिलाओं में रोग मुक्त होने की दर 15 प्रतिशत दर बढ़ जाती है जबकि योग से कैंसर रोगियों में ओवरआल सर्बाइब्ल दर 14 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। उन्होंने बताया की देश भर में कैंसर रोगियों को उच्च गुणवत्ता की एक समान कैंसर देखभाल प्रदान करने के लिए नेशनल कैंसर ग्रिड की स्थापना की गई है। 
वर्तमान में नेशनल कैंसर ग्रिड से 340 कैंसर सेंटर, अनुसन्धान केन्द्र, चैरिटेबल संस्थाएं और प्रोफेशनल समितियां नेटवर्क के माध्यम से जुडी हैं। नेशनल कैंसर ग्रिड से जुड़े सभी संसथान बार्षिक 850,000 नए कैंसर रोगियों का उपचार करते हैं जोकि देश के कैंसर रोगियों की संख्या का 60 प्रतिशत है। कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मजबूत, शक्तिशाली संगठन बन गया है। नेशनल कैंसर ग्रिड ने कैंसर रोगियों को उनको निवास स्थल के नज़दीक उपचार प्रदान करने के लिए डिजिटल टेक कंपनियों से सहभागिता शुरू की है। नेशनल कैंसर ग्रिड ने कैंसर के कारणों। नए कैंसर रोधी उपचार और कैंसर की रोकथाम के लिए प्रौद्योयोगिकी के उपयोग के लिए नेशनल ट्यूमर टिश्यू बायो बैंक की स्थापना की है। 
उन्होंने बताया की परमाणु ऊर्जा विभाग द्वारा सहायता प्राप्त टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल मुंबई कैंसर रोगियों को किफायती दरों पर उच्च गुणवत्ता का कैंसर उपचार प्रदान कर रहा है जिसके अन्तर्गत सामान्य वर्ग के 60 प्रतिशत रोगियों को उच्च अनुदान या लगभग मुफ्त इलाज प्रदान किया जा रहा है जबकि 40 प्रतिशत रोगियों को उपचार के लिए मूल्य चुकाना पड़ता है लेकिन यह भी निजी अस्पतालों की दरों से काफी किफायती होता है। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने लोकसभा सांसद डॉक्टर राजीव भारद्वाज को संसद में बताया की वर्ष 2014 के बाद देश में 12 ग्रीनफ़ील्ड हवाई अड्डों का निर्माण और परिचालन किया गया है। 
उन्होंने बताया की इस अवधि में दुर्गापुर, शिरडी, कन्नौर, पक्योंग। कलवुर्गी, कुर्नूल, सिंधुदुर्ग, कुशीनगर, ईटानगर, मोपा, शिवामोग्गा और राजकोट में ग्रीनफ़ील्ड हवाई अड्डों का निर्माण और परिचालन किया गया है। उन्होंने बताया की नागरिक उड्डयन क्षेत्र में स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देने के लिए पेट्रोलियम और प्रकृतिक गैस मन्त्रालय ने बायो एविएशन टरबाइन फ्यूल कार्यक्रम समिति का गठन किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow