दोस्त ही निकला साथी का हत्यारा , पुलिस ने सुलझाई मृतक जितेंद्र की मौत की गुत्थी , पंजाब से गिरफ्तार किया आरोपी 

आखिरकार जिला सिरमौर पुलिस ने इंजीनियर जितेंद्र की मौत की गुत्थी को सुलझाने के नजदीक पहुँच गई है। इस मामले में पुलिस ने जितेंद्र के ही एक दोस्त मनीष को पंजाब से गिरफ्तार किया है। बताते हैं कि पुलिस को साइबर इन्वेस्टिगेशन से सुराग मिला था , जिसके चलते पुलिस ने इस मामले की इन्वेस्टीगेशन आरंभ की और पुलिस ने इस मामले में पंजाब के अमृतसर के रहने वाले एक युवक मनीष कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए कालाअंब लाया है। भले ही पुलिस अभी इस मामले से पूरी तरह पर्दा उठाने से गुरेज कर रही है

Jun 3, 2025 - 19:51
Jun 3, 2025 - 20:20
 0  104
दोस्त ही निकला साथी का हत्यारा , पुलिस ने सुलझाई मृतक जितेंद्र की मौत की गुत्थी , पंजाब से गिरफ्तार किया आरोपी 
दोस्त ही निकला साथी का हत्यारा , पुलिस ने सुलझाई मृतक जितेंद्र की मौत की गुत्थी , पंजाब से गिरफ्तार किया आरोपी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  03-06-2025
आखिरकार जिला सिरमौर पुलिस ने इंजीनियर जितेंद्र की मौत की गुत्थी को सुलझाने के नजदीक पहुँच गई है। इस मामले में पुलिस ने जितेंद्र के ही एक दोस्त मनीष को पंजाब से गिरफ्तार किया है। बताते हैं कि पुलिस को साइबर इन्वेस्टिगेशन से सुराग मिला था , जिसके चलते पुलिस ने इस मामले की इन्वेस्टीगेशन आरंभ की और पुलिस ने इस मामले में पंजाब के अमृतसर के रहने वाले एक युवक मनीष कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए कालाअंब लाया है। भले ही पुलिस अभी इस मामले से पूरी तरह पर्दा उठाने से गुरेज कर रही है। 
इसी बीच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि पुलिस ने पंजाब के एक युवक मनीष कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए लाया है। गौर हो कि नाहन विकासखंड की ग्राम पंचायत पालियो में एक व्यक्ति जख्मी हालत में मिला था , जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी और घायल अवस्था में जितेंद्र को डॉक्टर वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज  नाहन लेकर आए।  अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद जितेंद्र को परिजनों के कहने पर रेफर कर दिया गया। इसी दौरान जितेंद्र की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई , जिसके चलते पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरू कर दी। 
बताते हैं कि पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज चेक की , जिसकी मदद से एक गाड़ी का पता लगा कि पीड़ित को मारपीट के बाद इसी गाड़ी नंबर से HR - 79- 2777 डस्टर को लेकर ही अपराधी भाग है। जिसके चलते पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर ली और पंजाब के अमृतसर से जितेंद्र के ही एक दोस्त मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लाया है। जिसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। उधर मंगलवार को मृतक जितेंद्र की बहन हिमांशु ने नाहन में मीडिया को बताया कि पुलिस द्वारा उन्हें अभी तक इस बारे में कोई भी पुख्ता जानकारी नहीं दी गई है कि अभी तक पुलिस ने पुलिस की छानबीन कहां तक पहुंची है और इस प्रकरण में कितने लोगों की संलिप्तता है। 
मृतक की बहन हिमांशु ने कहा कि यदि 48 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो वह ग्रामीणों के साथ सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन करेंगे।  उधर इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर योगेश रोल्टा ने कहा कि 30 मई को नाहन पुलिस को इस बारे में सूचना प्राप्त हुई थी और पुलिस ने तुरंत गंभीर रूप से जख्मी इस युवक को मेडिकल कॉलेज नाहन लाया गया। 
जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया था और विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया था और युवक की मौत होने के बाद अब हत्या की धारा को भी शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीम में लगातार पंजाब हरियाणा और चंडीगढ़ में मामले को लेकर दबिश दे रही थी और अब साइबर इन्वेस्टिगेशन के आधार पर पुलिस ने मृतक जितेंद्र के दोस्त मनीष को पंजाब से गिरफ्तार किया है जिससे लगातार पूछताछ की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow