शिमला ग्रीष्मोत्सव के तीसरे दिन महानाटी से महिलाओं ने दिया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश

शिमला ग्रीष्मोत्सव के तीसरे दिन भी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की थीम पर महानाटी का आयोजन किया गया, जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत सुन्नी प्रोजेक्ट की 80 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने भी महानाटी में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश पुलिस ब्रास बैंड के जवानों ने भी अपनी मधुर धुनों से लोगों का मनोरंजन किया

Jun 3, 2025 - 19:54
 0  32
शिमला ग्रीष्मोत्सव के तीसरे दिन महानाटी से महिलाओं ने दिया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  03-06-2025

शिमला ग्रीष्मोत्सव के तीसरे दिन भी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की थीम पर महानाटी का आयोजन किया गया, जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत सुन्नी प्रोजेक्ट की 80 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने भी महानाटी में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश पुलिस ब्रास बैंड के जवानों ने भी अपनी मधुर धुनों से लोगों का मनोरंजन किया। 
उत्सव में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला से 3 राज्यों के सांस्कृतिक दल ने पुलिस रिपोर्टिंग रूम और एमफीथिएटर में अपनी प्रस्तुतियां दी, जिसमें हरियाणा,पंजाब और जम्मू कश्मीर राज्य के दल शामिल रहे। इसके अतिरिक्त स्थानीय नृत्य दल ने भी अपनी प्रस्तुति से लोगों का खूब मनोरंजन किया। शिमला ग्रीष्मोत्सव के अवसर पर बैंटनी कैसल में हिम ईरा के माध्यम से पहाड़ी आंगन स्थापित किया गया है, जिसमें अलग-अलग प्रकार के व्यंजन, हथकरघा, पारंपरिक परिधान तथा विभिन्न प्रकार के उत्पादों की प्रदर्शनियां लगाई गई है। 
ग्रीष्मोत्सव शिमला के तहत रिज मैदान पर मंगलवार को पुष्प प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें भिन्न-भिन्न किस्मों के फूल और पौधे प्रदर्शित किए गए हैं। इसमें शिमला एमेच्योर गार्डन और पर्यावरण सोसायटी, भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान शिमला, उद्यान विभाग शिमला, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग शिमला, आर्मी हेरिटेज म्यूजियम अनाडेल सहित निजी नर्सरियों ने भी अपने फूल की विभिन्न क़िस्में प्रदर्शित की हैं।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow