केंद्र सरकार ने एक हफ्ते में हिमाचल को दिए तीन सीसीयू और एक ईएसआईसी अस्पताल : जयराम ठाकुर 

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को पिछले एक हफ्ते के भीतर चार स्वास्थ्य संस्थान सौंपे हैं। पिछले हफ्ते ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने प्रदेश में सुजानपुर, बड़सर और शिमला के सुन्नी तीन क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापित किए जाने की स्वीकृति दी है। जिसके लिए केंद्र 78 करोड़ रुपए देगा।

Jun 3, 2025 - 19:56
 0  23
केंद्र सरकार ने एक हफ्ते में हिमाचल को दिए तीन सीसीयू और एक ईएसआईसी अस्पताल : जयराम ठाकुर 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  03-06-2025

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को पिछले एक हफ्ते के भीतर चार स्वास्थ्य संस्थान सौंपे हैं। पिछले हफ्ते ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने प्रदेश में सुजानपुर, बड़सर और शिमला के सुन्नी तीन क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापित किए जाने की स्वीकृति दी है। जिसके लिए केंद्र 78 करोड़ रुपए देगा। 
इसके साथ ही केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने शनिवार को जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में सौ करोड़ को लागत से बने ईएसआईसी अस्पताल का लोकार्पण किया। 
इन सभी सौगात के लिए नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एम्स बिलासपुर सहित अन्य कई मेडिकल कॉलेज एवं संस्थान को प्रदेश में स्थापित करने हेतु नड्डा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow