प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी ही सरकार को कटकड़े में खड़ा किया, कांग्रेस तो कानून बड़े-बड़े लोगों के लिए बना रही है : कश्यप

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि आज लोकसभा के अंदर संविधान के ऊपर चर्चा के दौरान कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी ही सरकार को कटकड़े में खड़ा कर दिया, जब उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पिछले दो सालों से कांग्रेस की सरकार जो भी कानून बना रही है वह बड़े-बड़े लोगों के लिए बना रही है और किसानों और बागवान की, छोटे-छोटे किसानों की अनदेखी हो रही

Dec 13, 2024 - 20:12
Dec 13, 2024 - 20:37
 0  123
प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी ही सरकार को कटकड़े में खड़ा किया, कांग्रेस तो कानून बड़े-बड़े लोगों के लिए बना रही है : कश्यप
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  13-12-2024
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि आज लोकसभा के अंदर संविधान के ऊपर चर्चा के दौरान कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी ही सरकार को कटकड़े में खड़ा कर दिया, जब उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पिछले दो सालों से कांग्रेस की सरकार जो भी कानून बना रही है वह बड़े-बड़े लोगों के लिए बना रही है और किसानों और बागवान की, छोटे-छोटे किसानों की अनदेखी हो रही है। उन्होंने कहा की इस बात से यह स्पष्ट हो जाता है कि आज प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार पूर्ण रूप फेल हो गई है और शायद यही कारण रहा कि पिछले दो वर्षों के दौरान एक भी बार प्रियंका गांधी वाड्रा हिमाचल प्रदेश नहीं आई। 
जबकि चुनाव से पहले प्रियंका गांधी, सुखविंद्र सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री और सभा कांग्रेस के नेताओं ने जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे। उन्होंने युवाओं से कहा था कि पहली ही कैबिनेट में हम युवाओं को एक लाख सरकारी नौकरी देंगे और उन्होंने सोलन के ठोडो मैदान से यह बात बड़े बड़े ऊंचे शब्दों में कही थी, लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी एक भी युवा को नौकरी नहीं मिली और यही नहीं महिलाओं को 1500 देने का वायदा भी हुआ था, सेब जिसका जिक्र आज कर रही थी सेब का मूल्य किसान तय करेंगे यह भी घोषणा अपनी गारंटी में उन्होंने की थी। कश्यप ने कहा कि लेकिन 2 साल बीत गए यह गारंटी भी पूरी नहीं हो पाई , इसी प्रकार से किसानों से दूध और गोबर खरीदने का वादा भी हवा हवाई हो गया , 300 यूनिट फ्री बिजली वो भी वादा थी जिसकी हवा निकल गई और इसी प्रकार से जो 10 गारंटीयां दी थी। 
एक भी गारंटी यह सरकार पूरी करने में विफल रही और शायद यही कारण है कि जब एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के ऊपर वर्तमान सरकार ने जश्न मनाया तो प्रियंका गांधी शिमला में होते हुए तब भी उन्होंने इस कार्यक्रम में आना उचित नहीं समझा और अब जब दो वर्ष का बर्बादी का जश्न इस सरकार ने बिलासपुर में मनाया तो वहां पर भी कोई भी बड़ा नेता कांग्रेस का उस कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हुआ। इस बात से स्पष्ट हो जाता है कि कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार, कांग्रेस की निकम्मी सरकार और आज केंद्र का कांग्रेस हाई कमांड नेतृत्व वह भी इस बात को समझ चुका है कि प्रदेश की वर्तमान सरकार पूर्ण रूप हिमाचल प्रदेश के लोगों की आकांक्षाओं के ऊपर खरा उतरने में पूर्ण रूप से फेल हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow