भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा दो जून को करेंगे ऑपरेशन सिंदूर की तिरंगा यात्रा का नेतृत्व : डा बिंदल 

ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत भारतीय सेना द्वारा दिखाए गए पराक्रम के सम्मान में तिरंगा सम्मान यात्रा आयोजित की जाएगी, जिसका नेतृत्व स्वयं जे.पी. नड्डा करेंगे। इस यात्रा में अनुराग ठाकुर , सुरेश कश्यप और जयराम ठाकुर भी शामिल रहेंगे। यह बात होटल शिवाना हिल्स सोलन आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कही। उन्होंने कहा कि दो जून को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के सोलन आगमन को लेकर आयोजित किया गया

May 31, 2025 - 19:44
May 31, 2025 - 20:10
 0  53
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा दो जून को करेंगे ऑपरेशन सिंदूर की तिरंगा यात्रा का नेतृत्व : डा बिंदल 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  31-05-2025

ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत भारतीय सेना द्वारा दिखाए गए पराक्रम के सम्मान में तिरंगा सम्मान यात्रा आयोजित की जाएगी, जिसका नेतृत्व स्वयं जे.पी. नड्डा करेंगे। इस यात्रा में अनुराग ठाकुर , सुरेश कश्यप और जयराम ठाकुर भी शामिल रहेंगे। यह बात होटल शिवाना हिल्स सोलन आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कही। उन्होंने कहा कि दो जून को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के सोलन आगमन को लेकर आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि नड्डा के इस प्रवास के दौरान भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक होगी , जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह , प्रदेश प्रभारी श्रीकांत , सह-प्रभारी संजय टंडन , नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर , राकेश जम्वाल , सतपाल सत्ती , त्रिलोक कपूर , सुरेश चंदेल , डॉ. राजीव सैजल , विपिन परमार , सांसद डॉ. सिकंदर कुमार और सांसद सुरेश कश्यप उपस्थित रहेंगे। 
इस यात्रा में अनुराग ठाकुर , सुरेश कश्यप और जयराम ठाकुर भी शामिल रहेंगे। यह यात्रा सोलन के माल रोड से शुरू होकर पैरागॉन होटल के पास संपन्न होगी, जिसकी लंबाई लगभग 300 से 500 मीटर होगी। डॉ. बिंदल ने कहा कि यह यात्रा भारतीय सेना के शौर्य और राष्ट्रीय नेतृत्व के संकल्प का प्रतीक होगी। डॉ. बिंदल ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 11 वर्ष 9 जून को पूर्ण हो रहे हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर “संकल्प से समृद्धि” का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में देश की तस्वीर और तक़दीर दोनों बदली हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को आर्थिक संबल मिला है , युवाओं के लिए स्टार्टअप इंडिया और महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाएं जिन्होंने देश में क्रांतिकारी परिवर्तन आया हैं।
डॉ. बिंदल ने बताया कि 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर और ‘फ्रैजाइल फ़ाइव’ में गिनी जाती थी। लेकिन मोदी जी के सक्षम नेतृत्व में भारत आज जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और अब जर्मनी के समकक्ष खड़ा है। बहुत जल्द भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर विवेक शर्मा (प्रदेश प्रवक्ता) , संजीव देष्टा (प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा) , तरसेम भारती ( प्रदेश संयोजक, रेहड़ी-फ़हड़ी एवं झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ), मनीष चौहान (प्रदेश सचिव), संजीव मोहन (ज़िला मीडिया प्रभारी), विवेक डोभाल (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य), चंद्रकांत शर्मा (अध्यक्ष, सोलन ग्रामीण मण्डल), शैलेन्द्र गुप्ता (अध्यक्ष, सोलन शहरी मण्डल), विक्रम मट्टू एवं अरुष गुप्ता भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow