एआई इम्पैक्ट समिट में कांग्रेस की अराजक राजनीति के खिलाफ देशभर में रोष , भाजपा युवा मोर्चा का प्रदर्शन
भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आज सीटीओ शिमला पर कांग्रेस और युवा कांग्रेस के खिलाफ धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री सुशील कड़शोली रहे। इस अवसर पर प्रत्याशी संजय सूद, प्रदेश सचिव कुसुम सदरेट, भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा, सह प्रभारी प्यार सिंह कंवर, सुदीप महाजन सहित अनेक पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सुशील कड़शोली ने कहा कि दिल्ली में आयोजित वैश्विक एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया प्रदर्शन भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को धूमिल करने की सोची-समझी साजिश है
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 21-02-2026
कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमित ठाकुर, मंडल अध्यक्ष राजीव पंडित, भरत भूषण, रूपा शारदा, बिट्टू पन्ना, संजीव ठाकुर, सुनील धर, सरोज गोयल, राज कुमार अग्रवाल, धनंजय पूरी, बलवंत वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में कड़शोली ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा देश की गरिमा और सम्मान के मुद्दों पर हमेशा सजग रहेगा और किसी भी राष्ट्र विरोधी मानसिकता का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करता रहेगा।
What's Your Reaction?



