आजादी के 75 वर्ष के बाद भी नाहन पंचायत के लोग सड़क सुविधा से महरूम ,  समस्या को लेकर अधीक्षण अभियंता से मिले ग्रामीण 

आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी नाहन पंचायत के कई गांव आज तक सड़क सुविधा से वंचित हैं। सड़क निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया पुरी होने के बावजूद काम शुरू नहीं हो पाया है। इससे नाराज ग्रामीण अब लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता से मिलने पहुंचे और जल्द काम शुरू करने की मांग की। नाहन पंचायत के ग्रामीण अनिल जोशी ने बताया कि करीब 8 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण वर्षों से अधर में लटका हुआ है

Feb 4, 2026 - 01:01
Feb 4, 2026 - 01:36
 0  24
आजादी के 75 वर्ष के बाद भी नाहन पंचायत के लोग सड़क सुविधा से महरूम ,  समस्या को लेकर अधीक्षण अभियंता से मिले ग्रामीण 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  03-02-2026
आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी नाहन पंचायत के कई गांव आज तक सड़क सुविधा से वंचित हैं। सड़क निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया पुरी होने के बावजूद काम शुरू नहीं हो पाया है। इससे नाराज ग्रामीण अब लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता से मिलने पहुंचे और जल्द काम शुरू करने की मांग की। नाहन पंचायत के ग्रामीण अनिल जोशी ने बताया कि करीब 8 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण वर्षों से अधर में लटका हुआ है। 
हैरानी की बात यह है कि सड़क का टेंडर हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद अब तक काम शुरू नहीं हो पाया। इस सड़क के बन जाने से क्षेत्र के 12 गांवों के करीब 5000 लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि बरसात के दिनों में हालात इतने खराब हो जाते हैं कि ग्रामीणों को पैदल चलकर लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। कई बार मरीजों को चारपाई पर उठाकर अस्पताल तक पहुंचना पड़ता है। 
लोगों ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की दशकों पुरानी यह मांग है और वर्तमान में केवल नाहन से जाबल का बाग तक एक सड़क है। जाबल का बाग पहुंचने के लिए भी ग्रामीणों को कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। यदि बनोग धरक्यारी कांशी वाला सड़क का निर्माण हो जाता तो क्षेत्र वासियों को सड़क सुविधा उपलब्ध हो जाती।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow