2027 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा दो तिहाई बहुमत के साथ बनाएगी सरकार : डॉ बिंदल

भाजपा हिमाचल प्रदेश की प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक कार्यशाला का आयोजन जिला कार्यालय में किया गया जिसकी अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल द्वारा की गई। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन महामंत्री डॉ सिकंदर कुमार, संजीव कटवाल और पायल वैद्य उपस्थित रहें

Aug 25, 2025 - 16:11
 0  51
2027 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा दो तिहाई बहुमत के साथ बनाएगी सरकार : डॉ बिंदल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

भाजपा कार्यकर्ता नगर पंचायत एवं इकाई चुनावों के लिए कसें कमर: जयराम

प्रदेश में 2022 कि कांग्रेस सरकार एक आपदा सरकार आई बनकर : अनुराग

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना    25-08-2025

भाजपा हिमाचल प्रदेश की प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक कार्यशाला का आयोजन जिला कार्यालय में किया गया जिसकी अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल द्वारा की गई। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन महामंत्री डॉ सिकंदर कुमार, संजीव कटवाल और पायल वैद्य उपस्थित रहें। 

पूर्व केंद्रीय मंत्रीय अनुराग ठाकुर ने कहा प्रदेश में 2022 कि कांग्रेस सरकार एक आपदा सरकार बनकर आई। आपदा के समय सरकार द्वारा भाई भतीजावाद को बढ़ावा दिया गया, 2000 से अधिक संस्थाओं को बंद कर दिया गया, झूठी गारंटियों से जनता को ठगा गया और अब तो पशु मित्र जैसे पदों को जारी कर प्रदेश भर में बेरोजगारों के जख्मों पर नमक छिड़का गया। 

जहां सरकार ने 58 साल की पक्की नौकरी का वादा किया था आज यह सरकार 3 साल में केवल 30000 नौकरियां ही दे भाई वह भी पक्की नहीं कच्ची। भाजपा मीडिया प्रभारी रणधीर शर्मा ने बैठक के बारे में बताते हुए कहा कि प्रथम सत्र में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने भाजपा की पिछली प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा किए गए कार्यक्रमों का लेखा-जोखा नए अधिकारियों के सामने रखा। 

जिसमें सेवा सुशासन और गरीब कल्याण महा अभियान, सेवा पखवाड़ा, तिरंगा यात्रा जैसे प्रमुख अभियानों के बारे में बताया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव मंडल ने बताया कि लोकसभा सीटों की दृष्टि से हमने चारों सीटों पर विजय प्राप्त की जिसमें  68 में से 61 विधानसभा क्षेत्रों पर हमने बड़त हासिल की। 

डॉ बिंदल ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा सभी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को साथ लेते हुए दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी इसके लिए हम संकल्पित है। बिंदल ने 2047 विकसित भारत का संकल्प भी लिया, और साथ ही वर्तमान कांग्रेस की भ्रष्टाचारी सरकार को 2027 में उखाड़ फेंकने का संकल्प भी लिया। 

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से आने वाले पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव में कमर कसने का आह्वान किया और इन चुनाव में भाजपा द्वारा चयनित उम्मीदवारों को जिताकर प्रधान, उप प्रधान, सदस्य, पार्षद, जिला परिषद के पदों पर बैठने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम का भाव रखते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए हर कार्य को धरातल पर उतरेंगे। 

रणधीर शर्मा ने बताया कि भाजपा का सेवा पखवाड़ा अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा इसके संयोजक प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल होंगे, उनके साथ सह संयोजक सचिव सुमित शर्मा, अमित ठाकुर, तिलक राज एवं डॉ संजय रहेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं, जहां पूरे देश भर में हम संघ शताब्दी वर्ष मनाएंगे। 

इस कार्यक्रम को प्रदेश स्तर पर संयोजक के रूप में उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा देखेंगे उनके साथ सह संयोजक सचिव वंदना योगी, कुसुम सदरेट, प्रियंता शर्मा और शिशु भाई धर्मा देखेंगे। इसी के साथ-साथ भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय एवं योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत चर्चा की और मीडिया प्रबंधन को लेकर विशेष जानकारी दी। 

इसके साथ-साथ सह प्रभारी संजय टंडन ने सोशल मीडिया के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने समापन सत्र में प्रश्न उत्तर लेते हुए कार्यशाला का समापन किया। इस बैठक में सभी नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी, 17 जिला अध्यक्ष, 171 मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow