डॉ. बिंदल का कांग्रेस पर करारा हमला बोले , विदेशों में जाकर भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाते रहे हैं कांग्रेस नेता राहुल गांधी  

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने यूएस-एड फंड का भारत के चुनावों को प्रभावित करने के लिए प्रयोग किए जाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दिए गए बयान पर मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर करारा हमला बोला। उन्होनें कांग्रेस के कुकृत्य को अत्यंत शर्मनाक और राष्ट्र विरोधी करार देते हुए उनकी कड़ी निंदा की

Feb 21, 2025 - 18:37
Feb 21, 2025 - 19:01
 0  28
डॉ. बिंदल का कांग्रेस पर करारा हमला बोले , विदेशों में जाकर भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाते रहे हैं कांग्रेस नेता राहुल गांधी  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  21-02-2025
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने यूएस-एड फंड का भारत के चुनावों को प्रभावित करने के लिए प्रयोग किए जाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दिए गए बयान पर मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर करारा हमला बोला। उन्होनें कांग्रेस के कुकृत्य को अत्यंत शर्मनाक और राष्ट्र विरोधी करार देते हुए उनकी कड़ी निंदा की। डाॅ. बिंदल ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भारत को यूएस-एड फंडिंग पर नवीनतम टिप्पणी ने 2024 के लोकसभा चुनाव अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस दावे की पुष्टि कर दी है कि विदेशी शक्तियां उन्हें सत्ता में आने से रोकने की कोशिश कर रही है। डाॅ. बिन्दल ने कहा कि जब लोग उन्हें ( कांग्रेस को ) वोट नहीं देते, तो वे षड़यंत्र रचते हैं, भारत के चुनावों को प्रभावित करने के लिए विदेशी धन का इस्तेमाल करते हैं। वे भारत के लोकतंत्र को बदनाम करते हैं, जिसकी हम कड़ी निंदा करते हैं। 
डाॅ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेश जाकर सार्वजनिक तौर पर भारत के लोकतंत्र में विदेशी ताकतों के हस्तक्षेप की मांग करते हैं और आज अमेरिकी राष्ट्रपति ने फंडिंग की पुष्टि कर उनको मिल रही मदद पर मुहर लगा दी है। भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विदेशी हस्तक्षेप का यह प्रयास बहुत शर्म की बात है। आज डोनाल्ड ट्रंप के सार्वजनिक बयान से यह स्पष्ट रूप से स्थापित हो गया है कि भारतीय चुनावों में विदेशी मदद के लिए वे इसलिए बोलते थे क्योंकि उन्हें वोट नहीं मिल रहे थे। डाॅ. बिन्दल ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से यह टिप्पणी की है कि पूर्व की अमेरिकी सरकार भारत में वोटर टर्न आउट बढ़ाने के लिए 21 मिलियन डाॅलर खर्च कर रही थी। इस अनुदान को राष्ट्रपति टम्प ने बंद कर दिया है। बिंदल ने राष्ट्रपति ट्रम्प के बयान का वीडियो दिखाते हुए कहा कि भारत के चुनाव को प्रभावित करने के लिए 21 मिलियन डाॅलर खर्च किए जा रहे थे, जिसकी पुष्टि डोनाल्ड ट्रम्प ने कर दी है।

उन्होनें कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी विदेशों में जाकर भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाते रहे हैं और यह आरोप लगाते रहे हैं कि देश में लोकतंत्र खतरे में है। बिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कई बार इस पर प्रतिक्रिया दी है लेकिन अब राष्ट्रपति श्री ट्रम्प के खुलासे से यह स्पष्ट हो गया है कि भारत के चुनावो में विदेशी हस्तक्षेप की कोशिशे हो रही थी। डाॅ. बिन्दल ने कहा कि भारत का लोकतंत्र नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार मजबूत हो रहा है। जम्मू-कश्मीर में लोकतांत्रिक तरीके से सरकार का गठन करके मोदी जी ने लोकतंत्र को मजबूत किया है। कांग्रेस के शासन के दौरान संविधान की धाराओं का दुरूपयोग करके गैर कांग्रेसी सरकारों को गिराने का काम किया जाता था जिस क्रम को एनडीए ने, मोदी जी ने बंद करके लोकतंत्र को मजबूत किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow