हिमाचल में पहली बार स्कूल नेशनल की होगी मेजबानी,शिक्षा निदेशालय की बैठक में हुई पुष्टि  

हिमाचल प्रदेश पहली बार स्कूल नेशनल की मेजबानी करेगा। शिक्षा निदेशालय में हुई उच्च स्तरीय बैठक में इसकी पुष्टि की गई है। यह प्रतियोगिताएं दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच होंगी। नालागढ़ में अंडर-14 लड़कों की वॉलीबाल प्रतियोगिता करवाई जाएगी

Sep 18, 2025 - 11:47
 0  28
हिमाचल में पहली बार स्कूल नेशनल की होगी मेजबानी,शिक्षा निदेशालय की बैठक में हुई पुष्टि  
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    18-09-2025

हिमाचल प्रदेश पहली बार स्कूल नेशनल की मेजबानी करेगा। शिक्षा निदेशालय में हुई उच्च स्तरीय बैठक में इसकी पुष्टि की गई है। यह प्रतियोगिताएं दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच होंगी। नालागढ़ में अंडर-14 लड़कों की वॉलीबाल प्रतियोगिता करवाई जाएगी। 

वहीं ऊना और पांवटा साहिब में अंडर-19 लड़कियों की कबड्डी और हैंडबाल प्रतियोगिताएं होंगी। इन प्रतियोगिताओं में देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की टीमें भाग लेंगी। स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने बताया कि इसके लिए हिमाचल की टीमें जिला और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से चयनित की जाएंगी। 

जिला स्तर पर दमदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे और वहां से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया जाएगा। प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका मिलेगा। 

हिमाचल में पहली बार इस स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं होने से स्थानीय खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ेगा और खेल अधोसंरचना को भी मजबूती मिलेगी। शिक्षा निदेशालय ने संबंधित जिलों के अधिकारियों को तैयारियां समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow