भाजपा ने घोषित किये ज़िलों के अध्यक्ष , अरुण चौहान को सिरमौर युवा मोर्चा की कमान , शिवानी होगी महिला मोर्चा की मुखिया

भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती और पार्टी कार्यों को गति देने के लिए अपने विभिन्न मोर्चों के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। प्रदेश नेतृत्व से चर्चा उपरांत यह नियुक्तियां की गई हैं। युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा एवं ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों ने अपने-अपने जिलों में नए जिला अध्यक्षों की सूची जारी की

Sep 27, 2025 - 19:22
Sep 27, 2025 - 20:15
 0  54
भाजपा ने घोषित किये ज़िलों के अध्यक्ष , अरुण चौहान को सिरमौर युवा मोर्चा की कमान , शिवानी होगी महिला मोर्चा की मुखिया
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  27-09-2025

भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती और पार्टी कार्यों को गति देने के लिए अपने विभिन्न मोर्चों के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। प्रदेश नेतृत्व से चर्चा उपरांत यह नियुक्तियां की गई हैं। युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा एवं ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों ने अपने-अपने जिलों में नए जिला अध्यक्षों की सूची जारी की। प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष सन्नी शुक्ला ने चंबा से मिलाप ठाकुर, कांगड़ा से तपन मिन्हास, नूरपुर से सभ्य लोटिया , पालमपुर से राकेश भट्ट, लाहौल-स्पीति से अमीर ठाकुर , कुल्लू से दिग्विजय आनंद , मंडी से योगराज डोगरा, सुंदरनगर से उत्कर्ष चौधरी , हमीरपुर से शुभम पठानिया , बिलासपुर से रामपाल चौधरी , सोलन से भूपिंदर ठाकुर (सन्नी) , सिरमौर से अरनब समरान , महासू से नवजोत शर्मा, शिमला से सुमित ठाकुर और किन्नौर से नवकरण सिंह बोरिस को जिम्मेदारी सौंपी।  
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. डेज़ी ठाकुर ने चंबा से कांता ठाकुर , कांगड़ा से मोनी धीमान , नूरपुर से सुमन देवी , देहरा से कमलेश कुमारी , पालमपुर से सीमा चौधरी , लाहौल-स्पीति से मीना ठाकुर , कुल्लू से बिंदिया सूद , मंडी से सीमा शर्मा , सुंदरनगर से नीलम परमार , हमीरपुर से अर्चना चौहान, ऊना से अनु ठाकुर, बिलासपुर से रचना ठाकुर, सोलन से दर्पणा ठाकुर , सिरमौर से शिवानी वर्मा , महासू से अनिता खलास्टा और किन्नौर से सत्या देवी को नई जिम्मेदारी दी। किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा ने चंबा से नरेंद्र ठाकुर , कांगड़ा से महेंद्र राणा , नूरपुर से हंसराज शर्मा , देहरा से राजकुमार खरियाल , पालमपुर से राजेश कुमार , लाहौल-स्पीति से टाशी ज्ञालसन , कुल्लू से दुनी चंद , मंडी से दलीप कुमार , सुंदरनगर से देशराज , हमीरपुर से अनिल कुमार , ऊना से धर्मेंद्र राणा , बिलासपुर से राम गोपाल ठाकुर , सोलन से राकेश गौतम , सिरमौर से अविनाश सैनी , महासू से संदीप रोल्टा , शिमला से दिनेश ठाकुर और किन्नौर से महेंद्र तेशम की नियुक्ति की।
अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी ने चंबा से चरणजीत , कांगड़ा से नरेंद्र पठानिया , नूरपुर से अमित शर्मा , पालमपुर से रोहित कपूर, लाहौल-स्पीति से मंगल चंद मनेपा , कुल्लू से चंद्र प्रधान , मंडी से बलवंत कुमार यादव , ऊना से हरिचंद बाबा , बिलासपुर से रामलाल , सोलन से नारायण दास , सिरमौर से मोरध्वज चौहान , महासू से रोहित नेगी , शिमला से जयचंद नेगी और किन्नौर से सुभाष चंद को जिलाध्यक्ष घोषित किया। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम लोक धनोटिया ने चंबा से जोगिंद्र सिंह , कांगड़ा से विजय कुमार , नूरपुर से पवन चौधरी , पालमपुर से सुनील चौधरी , देहरा से मोहिंद्र सिंह , कुल्लू से बलवीर सिंह , मंडी से प्रकाश चंद , सुंदरनगर से विजय भारद्वाज , हमीरपुर से संजय कुमार , ऊना से मनोहर लाल, बिलासपुर से खुशीराम , सोलन से नसीब सिंह सैणी और सिरमौर से ओमप्रकाश को जिम्मेदारी दी। 
अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान ने चंबा से नर सिंह धीमान , कांगड़ा से राजेश हीर , नूरपुर से सोमरा , पालमपुर से अमीचंद , देहरा से कमल नयन डोगरा , लाहौल-स्पीति से रमेश चंद गुलेपा , कुल्लू से गंगा सिंह , मंडी से खेमचंद संध्याना , सुंदर नगर से ख्यालीराम शास्त्री , हमीरपुर से राजकुमार , ऊना से सूरम सिंह , बिलासपुर से बेली राम टैगोर , सोलन से अमर संधू, सिरमौर से संदीपक तोमर , महासू से विकेश जिंटा और शिमला से पूर्णमल को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। भाजपा नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों से अपेक्षा जताई है कि वे संगठन को मजबूत करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow