28 अगस्त को महापंचायत करेगी देहरादून का कूच ,  भारतीय किसान यूनियन टिकैत का धरना तीसरे दिन भी जारी 

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं का बहादराबाद टोल प्लाजा पर धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। स्मार्ट मीटर, लाठीचार्ज, गन्ना मूल्य वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर किसान अपने आंदोलन पर अड़े हुए हैं। यूनियन कार्यकर्ताओं ने कहा है कि अब वे उत्तराखंड सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे

Aug 23, 2025 - 19:11
 0  42
28 अगस्त को महापंचायत करेगी देहरादून का कूच ,  भारतीय किसान यूनियन टिकैत का धरना तीसरे दिन भी जारी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - हरिद्वार  23-08-2025
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं का बहादराबाद टोल प्लाजा पर धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। स्मार्ट मीटर, लाठीचार्ज, गन्ना मूल्य वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर किसान अपने आंदोलन पर अड़े हुए हैं। यूनियन कार्यकर्ताओं ने कहा है कि अब वे उत्तराखंड सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। 
किसानों ने कहा कि बहादराबाद पुलिस ने गुरुवार को उन पर लाठीचार्ज की है लाठी चार्ज करने वाले जिम्मेदार पुलिस अधिकारी और सिपाहियों को निलंबित किया जाना चाहिए। लेकिन, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी मांगों को लगातार अनसुना कर रही है, जिससे किसानों में गहरा आक्रोश है। 
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। यूनियन के जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री ने घोषणा की कि 28 अगस्त को बहादराबाद टोल प्लाजा पर महापंचायत बुलाई जाएगी। इस महापंचायत में प्रदेशभर से किसानों के बड़ी संख्या में पहुंचने की उम्मीद है। 
उन्होंने बताया कि महापंचायत के बाद किसान देहरादून की ओर कूच करेंगे। किसान नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन अब केवल बहादराबाद या हरिद्वार तक सीमित नहीं रहेगा , बल्कि पूरे प्रदेश में फैलेगा और तब तक जारी रहेगा , जब तक सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से कार्यवाही नहीं करती।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow